India News (इंडिया न्यूज), Worlds Oldest Countries: हाल ही में वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने दुनिया के सबसे पुराने देशों की सूची जारी की, जिसमें उसने एक देश को सबसे पुराना बताया, जिसे सुनकर कई लोग हैरान रह गए। आइए जानते हैं इस धरती का सबसे पुराना देश कौन सा है।

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के अनुसार, ईरान दुनिया का सबसे पुराना देश है। समय के साथ छोटे-छोटे गांव मिलकर एक पूरा राज्य बन गए। यह नील नदी के किनारे बसा था, जिसे 3150 ईसा पूर्व में बसाया गया था।

दूसरे नंबर पर है वियतनाम

इसके बाद वियतनाम आता है, जिसका इतिहास करीब 2700 साल पुराना माना जाता है। 111 ईसा पूर्व में चीन के हान राजवंश ने वियतनाम के उत्तरी हिस्से पर कब्जा कर लिया था। 1945 में यहां के राष्ट्रपति हो ची मिन्ह ने वियतनाम को स्वतंत्र घोषित कर दिया।

तीसरे नंबर पर एक और चौंकाने वाला नाम आता है, जिसका नाम सूडान है। इस देश के इतिहास की बात करें तो इसे नील नदी जितना पुराना बताया जाता है। इस देश पर मिस्र और ब्रिटिश सरकारों का शासन था। सूडान शब्द अरबी शब्द ‘बिलाद अल-सूडान’ से लिया गया है जिसका मतलब काले लोगों की भूमि होता है।

धीरेंद्र शास्त्री को लेकर सपा सांसद के बिगड़े बोल, कहा- धर्म की मार्केटिंग करने वाले कुछ दिन में जेल के शिकंजे के पीछे होंगे

बस इतना पुराना है भारत का इतिहास

डब्ल्यूपीआर की रिपोर्ट के अनुसार भारत का इतिहास 2000 ईसा पूर्व के आसपास शुरू हुआ था। इसके अनुसार इन देशों का इतिहास, संस्कृति और सभ्यता पूरी दुनिया में सबसे पुरानी है। इसके अलावा भारत को कई आविष्कारों का देश भी कहा जाता है और इसकी वजह प्राचीन काल में भारत की कुछ ऐसी गणनाएँ और खोजें हैं, जिन्हें आज भी दुनिया भर के लोग मानने से इनकार करते हैं।

शर्मनाक! पड़ोसी गांव के युवक ने नाबालिग युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार