India News (इंडिया न्यूज), Life After Death: मौत को कोई झुठला नहीं सकता। मतलब जो एक बार इस दुनिया को अलविदा कह गया, वो वापस नहीं आ सकता। लेकिन एक शख्स ने अपने अजीबोगरीब दावे से दुनिया को चौंका दिया है। डॉक्टरों ने शख्स को मृत घोषित कर दिया था, लेकिन तीन मिनट बाद ही उसकी सांसें फिर से चलने लगीं। इस दौरान उसने जो कुछ भी अनुभव किया, वो चौंकाने वाला है।

मरने के 3 मंत बाद जिंदा हुआ शख्स

मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रग्स के ओवरडोज के बाद इस अनाम शख्स को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे क्लीनिकली मृत घोषित कर दिया। लेकिन तीन मिनट बाद ही शरीर में हरकत हुई और वो जिंदा हो गया। हालांकि, मौत की दहलीज से लौटे इस शख्स ने जो कुछ भी खुलासा किया, वो चौंकाने वाला है। शख्स की मानें तो वो इस दौरान नर्क में पहुंच गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, नर्क से लौटने की कथित कहानी बताने के बाद शख्स फिर से मौत के मुंह में समा गया। उस वक्त उसका दोस्त भी अस्पताल में मौजूद था। उसने रेडिट पर अपने मृत दोस्त की कहानी का खुलासा किया है। शख्स के मुताबिक, दोबारा जान देने से पहले दोस्त ने कहा था कि नर्क बहुत ठंडा होता है। वहां बहुत कम गर्मी थी।

दिखा नर्क का हैरान करने वाला नजारा

अगर उस शख्स की मानें तो मृत दोस्त ने यह भी कहा कि उसने नर्क में कुछ देखा था, जो एक चेतावनी की तरह था कि उसे वापस जीवन में लौटना चाहिए और उसमें तुरंत बदलाव लाना चाहिए, लेकिन दुख की बात है कि कुछ ही पलों बाद उसकी मौत हो गई।

Mahakubh के नशे में डूबा Google, सर्च करते ही होता है अनोखा जादू, लोगों को कर रहा है हैरान

यह पहला मामला नहीं है जब किसी ने इस तरह के अनुभव का जिक्र किया हो। इससे पहले भी कई लोग ‘मृत्यु के निकट अनुभव’ होने की बात कह चुके हैं। 2019 में कंसास की चार्लोट होम्स ने भी ऐसा ही दावा किया था। उन्होंने कहा था कि वह 11 मिनट के लिए स्वर्ग पहुंच गई थीं। हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कौन है ट्रंप का दूत जिसने कर दिया कमाल,रोक दी सबसे बड़ी तबाही, देख हैरान रह गए दुनिया भर के मुसलमान