India News (इंडिया न्यूज),Viral News: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। वहीँ ऐसे में लोग सेल्फी ले लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। सिर्फ फेमस होने के लिए लोग आय दिन तरह तरह की वीडियो और फोटो उपलोड करते हैं। वहीँ आज एक शख्स ने सभी हदों को पार करते हुए एक ऐसा वीडियो डाला है। जिसे देखने के बाद आपकी रूह काँप उठेगी। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेइ से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक संखी लड़के ने कब्र से कंकाल निकालकर तस्वीर लिया। वहीँ अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
व्यापार के जरिए मैंने ही करवाया भारत-पाक में सुलह, Trump ने फिर दोहराई ये बात
शख्स ने की घिनौनी हरकत
दरअसल, पश्चिम बंगाल के एक गांव में हुई यह घटना इस बात का एक सबूत है कि समाज हर गुजरते दिन के साथ और भी घिनौना होता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गांव के एक युवक ने 7 साल पहले दफनाई गई महिला की लाश कब्र से खोदकर निकाली। उसने उसे कब्र के पास खड़ा कर दिया। जिसके बाद उसके साथ फोटो लेने लगा। युवक को ऐसा करते देख स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तब भी वो नहीं माने। काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक को उनके चंगुल से छुड़ाने में सफल रही।
इलाके वालों ने की धुनाई
बताया जा रहा है कि ये घटना पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कोंटाई इलाके की है। दरअसल यहाँ 7 साल पहले एक इलाके की ही महिला का शव दफनाया गया था। लेकिन अब प्रभाकर सिट नाम के शख्स ने इस कब्र को खोदकर महिला का कंकाल निकाल लिया। इसके बाद वो उसके साथ सेल्फी लेने लगा। स्थानीय लोगों ने जब उसे ऐसा करते देखा तो वे हैरान रह गए। वे भड़क गए। उन्होंने प्रभाकर को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी।