India News (इंडिया न्यूज), Seema Haider Will Stay In India: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर उन्हें वापस उनके देश भेजने का आदेश दिया था। सभी पाकिस्तानी अपने देश वापस जा रहे हैं। इस बीच सीमा हैदर की खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर मांग की जा रही है कि बाकी पाकिस्तानी नागरिकों की तरह सीमा हैदर को भी उनके देश वापस भेजा जाए। लेकिन इस सख्त फैसले के बीच सीमा हैदर को बड़ी राहत मिलती दिख रही है। सीमा हैदर पर अभी पाकिस्तान वापस लौटने का नियम लागू नहीं होता। इसके पीछे क्या वजह है?
नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी सीमा
सीमा हैदर को PUBG गेम खेलते-खेलते ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव निवासी सचिन मीना से प्यार हो गया और वह मई 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आ गई। वह बिना भारतीय वीजा लिए नेपाल से भारत में दाखिल हुई। जब दो महीने बाद वह दस्तावेज बनवाने के लिए वकील के पास पहुंची तो मामला पुलिस तक पहुंचा और पूरे मीडिया में मामला फैल गया। इसके बाद पुलिस ने सीमा हैदर, उसके पति सचिन मीना और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया।
पाकिस्तान क्यों नहीं जा सकती सीमा?
अब तीनों को जमानत तो मिल गई है, लेकिन शर्तों के साथ। बिना वीजा के भारत में घुसने की गलती का फायदा सीमा को मिल रहा है। अवैध तरीके से भारत में घुसने, गिरफ्तारी और मामला अभी कोर्ट में लंबित है, जिसके चलते सीमा हैदर फिलहाल पाकिस्तान वापस नहीं जा सकती। इसे इस तरह से समझा जा सकता है कि जिस तरह से पाकिस्तानी नागरिक अपनी सजा पूरी होने तक भारतीय जेलों में कैद रहते हैं, उसी तरह सीमा भी कोर्ट का अंतिम फैसला आने तक भारत में ही रहेंगी। उनकी नागरिकता का मामला भी राष्ट्रपति के पास लंबित है।
सीमा का वायरल वीडियो
कुछ दिन पहले सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी से अपील की थी। सीमा ने कहा था, मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब मैं भारत की बहू हूं। मैं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करती हूं कि मुझे भारत में रहने दिया जाए।
भारत-पाक में हुई जंग से उत्तर कोरिया का तानाशाह किसका देगा साथ? जानिए किसका दोस्त है किम जोंग उन