India News (इंडिया न्यूज), Gang Rape Case In Agra: आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में चार लोगों ने एक महिला के साथ उसके घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के वक्त उसका पति घर में ही मौजूद था। दो लोगों ने उसके पति को पकड़ लिया। फिर बाकी लोगों ने बारी-बारी से उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया। वह चीखती रही लेकिन दरिंदों को रहम तक नहीं आया। मामला ट्रांस यमुना इलाके का है।
पति के सामने तार-तार कर दी इज्जत
यहां रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि 1 फरवरी की रात सलीम शाह, अरमान, अमीन और शानू घर में आए। सलीम शाह ने उसे पकड़ लिया। अन्य लोगों ने उसके पति को पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने गलत काम किया। इस दौरान पति दरिंदों के सामने गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपी उसकी इज्जत से खेलते रहे। पीड़िता ने बताया कि इतना ही नहीं आरोपियों ने गंदा वीडियो भी बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को कहा।
BJP नेता के घर और ऑफिस पर CBI का छापा, परिवार ने वालों ने बताया राजनीतिक साजिश
2 फरवरी को फिर पीटा
पीड़िता ने बताया कि वह पुलिस तक पहुंच पाती, इससे पहले ही आरोपी 2 फरवरी को फिर घर में घुस आए। पीड़िता और उसके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पिता-पुत्र व अन्य हैं। आरोपी उसी मकान में किराए पर रहते हैं।
ये कैसी सनक! कुत्ते-बिल्ली को नहीं, हजारों रुपये खर्च करके इस पत्थर को ‘पालतू’ बना रहे हैं लोग