India News(इंडिया न्यूज़),AI Wedding Video: दक्षिण भारत में एक शादी में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। शादी में एक वीडियो चलाया गया, जिसमें दूल्हे के पिता स्वर्ग से शादी में उतरते हैं, खाना खाते हैं और फिर वापस चले जाते हैं। यह सब संभव हुआ AI तकनीक की मदद से।
वीडियो में दिखाया गया कि दूल्हे के पिता, जिनका पहले ही निधन हो चुका है, उन्हें वीडियो कॉल करने के लिए कहा जाता है। परिवार के सभी सदस्य सामने मौजूद हैं। दूल्हे के दिवंगत पिता स्वर्ग से शादी में उतरते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह वाकई वहां मौजूद हों। वह परिवार के सदस्यों से मिलते हैं। शादी में खाना खाते हैं और फिर आशीर्वाद देकर वापस चले जाते हैं। यह वीडियो देखकर शादी में आए सभी लोग भावुक हो गए। सामने बैठे लोग इस वीडियो को देखकर उत्साह से खूब चिल्लाए। इतना ही नहीं, इस गाने के बैकग्राउंड में ‘पापा मेरी जान’ गाना बज रहा था।
फेल हो गया ट्रंप का गाजा प्लान,अपने ही दोस्तों ने दे दिया दुनिया के सबसे ताकतवर देश को धोखा, मुसलमानों में जश्न का माहौल
देखें वीडियो
लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे भावुक कर देने वाला बताया, तो कुछ ने इसे AI तकनीक का अद्भुत इस्तेमाल बताया। कई लोगों ने कहा कि इस वीडियो को देखकर उन्हें अपने मृतक रिश्तेदारों की याद आ गई। आजकल हर क्षेत्र में AI तकनीक का इस्तेमाल बढ़ रहा है। शादियों में भी AI तकनीक का इस्तेमाल करके अनोखे वीडियो बनाए जा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि AI तकनीक कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है और यह हमें कितनी अद्भुत चीजें दिखा सकती है।
शादी में आए सभी लोगों को भावुक कर दिया
इस वीडियो ने शादी में आए सभी लोगों को भावुक कर दिया। दूल्हे के परिवार के लिए यह एक यादगार पल था। इस वीडियो से पता चलता है कि तकनीक की मदद से हम अपने प्रियजनों को याद कर सकते हैं और उन्हें अपने खास पलों में शामिल कर सकते हैं।