India News (इंडिया न्यूज़), Aishwarya Praises Salman, दिल्ली: 90 के दशक में बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल ऐश्वर्या राय और सलमान खान की कहानियों को तो हर कोई जानता है। उनकी जोड़ी को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता था लेकिन उनके इस रीश्ते ने अलग मोड़ लेते हुए अपने प्यार को खत्म कर दिया। वही उनसे जुड़ी कहानियां जाने के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में ऐश्वर्या का इंटरव्यू आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है इस इंटरव्यू में ऐश्वर्या, सलमान की तारीफ करते हुए नजर आ रही हैं।
ऐश्वर्या ने सलमान को कहा दुनिया का सबसे सेक्सि और गॉर्जियस मैन
90 के दशक में ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवाल का जवाब दिया था। जिसमें उनसे सवाल पूछा गया था कि आपको इंडस्ट्री के अंदर कौन ऐसा आदमी है। जो सबसे ज्यादा सेक्सी और गॉर्जियस लगता है। इस सवाल पर ऐश्वर्या ने काफी सोच विचार करने के बाद आखिर में सलमान खान का नाम लिया था।
क्यों टूटा सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता
आज तक इस बात की कोई पुष्टि तो नहीं मिली है कि ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता क्यों टूटा लेकिन अफवाहों की माने तो ऐश्वर्या और सलमान के बीच काफी झगड़े होना शुरू हो गए थे। यहां तक कि सलमान ऐश्वर्या को बातों से एब्यूज भी करते थे। जिसके बाद ऐश्वर्या ने सलमान को छोड़ दिया था। उनकी ब्रेकअप की खबरें भी मीडिया में काफी उड़ी थी।
विवेक ओबरॉय से हुआ ऐश्वर्या को फिर प्यार
सलमान खान को छोड़ने के बाद यह अफवाह आना शुरू हो गई थी कि ऐश्वर्या राय और विवेक ओबरॉय आपस में डेट कर रहे हैं। जिसके बाद सलमान ने विवेक ओबरॉय के करियर को बर्बाद करने की ठान ली थी। कहा जाता है कि सलमान ने इंडस्ट्री में बात करके विवेक ओबरॉय के सभी काम बंद करा दिए थे। जिसके बाद विवेक ने पुलिस कंप्लेंट भी की थी और उसके बाद से ही विवेक का कैरियर इंडस्ट्री में थम सा गया। यहां तक कि विवेक ने पूरी इंडस्ट्री के सामने स्टेज पर खड़े होकर सलमान खान से माफी भी मांगी थी लेकिन सलमान ने विवेक को माफ नहीं किया।
बच्चन परिवार की बहू है अब ऐश्वर्या
विवेक ओबरॉय से रिश्ता टूटने के बाद ऐश्वर्या का कोई और रिश्ता सुर्खियों में नहीं आया, उसके बाद सीधा अभिषेक बच्चन के साथ उनकी रिश्ते और से शादी की खबरें साामने आई थी पर अभिषेक से ऐश्वर्या की शादी आसान नहीं थी। पहले अभिषेक बच्चन की शादी रानी मुखर्जी और जूही चावला से लगी थी। यहां तक कि जूही चावला से तो उनकी सगाई तक हो गई थी पर किसी वजह से उनका यह रिश्ता टूट गया और फिर उनकी जिंदगी में ऐश्वर्या राय आई, जिसके बाद उन्होंने ऐश्वर्या से शादी रचा ली और आज वह दोनों एक बच्चे के माता-पिता हैं और आपस में खुश हैं।
ये भी पढ़े: पुलकित के अजीबो गरीब कपड़े को देखकर खुली सबकी आंखे, उर्फी से भी किया गया कंपेयर