India News (इंडिया न्यूज), Ponniyin Selvan 2 Collection Day 6, दिल्ली: हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों का तड़का लेकर पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती जा रही है। पार्ट 1 की अपार सफलता के बाद दूसरे भाग ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। यह फिल्म पूरी तरीके से दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी हैं।

बॉक्स ऑफिस पर छाई PS2

पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 2 को सिनेमाघरों में काफी पसंद किया गया है। मात्र 6 दिन के अंदर फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई करते हुए इतिहास रच दिया है। वही देश में 24 करोड़ के साथ उन्होंने अपना खाता खोला था। कहा जा रहा है कि PS2 अब सिनेमाघरों में काफी लंबी चलने वाली है। अगर दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिर ने 26.2 करोड़ का कलेक्शन किया था और तीसरे दिन 30.3 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया था।

Ponniyin Selvan PC- Social Media

दुनिया भर में कमाए 200 करोड़

वहीं फिल्म की चौथी दिन की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी। जो 23.25 करोड़ थी। वही पांचवें दिन इसने 10.5 करोड़ की कमाई की और अब छठे दिन का हाल थोड़ा और बुरा है। जिसमें सिर्फ 8 करोड़ की कमाई की है। इसी तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 122.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। तमिल दर्शकों की बात करें तो उनका औसतन 26.67% हैं।

भाईजान की फिल्म का निकला दम

Ponniyin Selvan 2 vs Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan PC- Social Media

दूसरी तरह सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान सिनमां घरों में अब आखिरी सांसे ले रही है। फिल्म की रिलीज को 14 दिन पूरे हो चुके हैं और उसने काफी मुश्किलों से 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय की फिल्म PS2 बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी हैं।

 

ये भी पढ़े: बॉलीवुड की इन अदाकाराओं ने की हॉलीवुड की कॉपी, किसका लुक लगा बेहतर