India News (इंडिया न्यूज), Bizarre News: अमेरिका की 23 वर्षीय लड़की को डीएनए टेस्ट करवाना मुसीबत बन गया है। दरसअल, अमेरिकी लड़की जेना गेरवाटोव्स्की ने मजे के लिए डीएनए टेस्ट करवाया। लेकिन ऐसा राज खुला कि वह सदमे में चली गई। पुलिस ने उसकी दादी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी मां बेहोश हो गई। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेना ने बताया कि डीएनए टेस्ट करवाने के बाद एक दिन वह फूलों की दुकान पर काम कर रही थी, तभी उसे एक अनजान नंबर से कॉल आया। आमतौर पर वह अनजान नंबरों से आने वाले कॉल को नहीं उठाती, लेकिन इस बार उसने उठाया। कॉल मिशिगन पुलिस की थी।
अचानक आया कॉल
जब जेना को अनजान नंबर से कॉल आया तो वो उठा लेती है, वो कॉल मिशिगन पुलिस का होता है। इस कॉल में पुलिस ने पूछा, क्या तुमने बेबी गार्नेट केस के बारे में सुना है? जेना हैरान रह गई। क्योंकि 1997 में इस घटना की वजह से शहर में काफी हंगामा हुआ था। शौचालय के पास एक बच्चा मृत पड़ा मिला था। यह वही जगह थी, जहां जेना बड़ी हुई थी। तब पुलिस ने जांच के बाद केस बंद कर दिया था और कहा था कि ऐसा कोई नहीं मिला, जो बच्चे को यहां फेंक गया हो। लेकिन 30 साल बाद पुलिस ने जेना से कहा, तुम्हारा डीएनए उस बच्चे से मेल खाता है। इसका मतलब है कि तुम्हारा उस बच्चे से कोई रिश्ता जरूर है।
जेना ने अपनी मां को लगाया कॉल
जेना ने तुरंत अपनी मां कारा गेरवाटोव्स्की को इस बारे में बताया। लेकिन उसकी मां को लगा कि यह कोई धोखाधड़ी हो सकती है। उसने जेना को सलाह दी कि वह अपनी निजी जानकारी और पासवर्ड किसी को न दे। लेकिन रात को जेना को मिस्टी गिल्स का फोन आया। वह आइडेंटिफायर्स इंटरनेशनल की डीएनए विशेषज्ञ हैं। उसने जेना से फैमिली ट्री डीएनए का पासवर्ड मांगा ताकि उसका डीएनए एक अलग डेटाबेस में अपलोड किया जा सके। जेना को लगा कि यह भी धोखाधड़ी हो सकती है, इसलिए उसने पासवर्ड देने से इनकार कर दिया।
फोन पर मां घबरा गई
एक हफ्ते बाद, जब वह अपनी दुकान पर थी, तो उसकी मां ने फोन किया। वह बहुत घबराई हुई थी। उसने जेना से कहा कि तुरंत घर आ जाओ। कोई इमरजेंसी है। जितनी जल्दी हो सके आ जाओ। जब जेना पहुंची तो उसकी मां रो रही थी। उसका भाई सदमे में था। यह देखकर जेना भी घबरा गई। बाद में उसे ऐसा राज पता चला कि वह हैरान रह गई। पता चला कि बेबी गार्नेट के साथ उसका खास रिश्ता था। दरअसल, जेना की मां कारा ने 18 साल की उम्र के बाद अपनी मां नैन्सी गेरवाटोव्स्की से कभी बात नहीं की। क्योंकि दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। इसलिए जेना कभी अपनी दादी से भी नहीं मिली। लेकिन पुलिस ने जो बताया, उससे वह चौंक गई।
असली सच्चाई सामने आई
जानकारी के अनुसार, नैन्सी गेरवाटोव्स्की ने शादी से पहले एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी दम घुटने से मौत हो गई थी। बाद में वह इस बच्चे को शौचालय के पास ले गई और फेंक दिया। पुलिस तभी से उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस का मानना था कि अगर बच्चे को समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। लेकिन नैन्सी गेरवाटोव्स्की ने जानबूझकर बच्चे को मार डाला। नैन्सी ने अपने बचाव में कई तर्क दिए।
नैंसी ने दिया ये तर्क
इस पर अपने बचाव में नैन्सी ने तर्क दिया कि, नहाते समय वह बुरी स्थिति में फंस गई थी। स्थिति ऐसी हो गई कि उसने भ्रूण को बाहर निकाल लिया। प्रसव के तुरंत बाद वह बेहोश हो गई। उसके पास ऐसा कोई इंतजाम नहीं था कि वह पुलिस या आपातकालीन सेवा को कॉल कर सके या कोई सूचना दे सके। लेकिन कोर्ट ने सभी दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि उसने मृत बच्चे को बैग में रखा था और उसे शौचालय में भी फेंक दिया था। नैन्सी पर खुलेआम हत्या का आरोप लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।