Malaika Arora Post: इन दिनों बॉलीवुड में वेडिंग सीजन चल रहा है। अभी हाल ही में सिंगर पलक मुच्छल और मिथुन शादी के बंधन में बंधे है। इसके बाद अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद एक और वेडिंग बेल बजने वाली है। दरअसल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी का फैंस को कब से बेसब्री से इंतजार है। बता दें मलाइका ने एक पोस्ट शेयर करके शादी के बारे में एक हिंट भी दे दी है। एक्ट्रेस ने गुरुवार, 10 नवंबर को सोशल मीडिया पर जो खबर शेयर की है उसने ये हिंट मिलता है कि जल्द ही मलाइका भी अर्जुन की दुल्हन बनने वाली है।

मलाइका ने साझा किया पोस्ट

आपको बता दें कि मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘हां।’ यानी इससे साफ लग रहा है कि मलाइका ने अर्जुन को शादी के लिए ‘हां’ कह दी है। मलाइका इस तस्वीर में ब्लैक आउटफिट पहने शर्माती हुई नजर आ रही हैं।

देखें पोस्ट:-

https://www.instagram.com/p/CkxHiPaq76y/?igshid=MDJmNzVkMjY=

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे हैं बधाई

बता दें कि सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद फैंस भी ये जानने के लिए एक्साइटेड है कि इस कपल की शादी की तारीख क्या है? इसके साथ ही कुछ फैंस मलाइका की पोस्ट पर बधाई भी दे रहे हैं।

2019 से रिलेशनशिप में हैं मलाइका-अर्जुन

जानकारी दे दें कि अर्जुन कपूर काफी टाइम से मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है। मलाइका ने 2019 में अर्जुन के लिए एक रोमांटिक बर्थडे पोस्ट शेयर कर अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियली अनाउंसमेंट कर दी थी। तब से, वे मेजर कपल गोल सेट करने का मौका नहीं छोड़ते हैं।

Also Read: जैकलीन फर्नांडिस ने ED पर लगाए परेशान करने के आरोप, कोर्ट ने पूछा- क्यों नहीं की एक्ट्रेस की गिरफ्तारी