India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: आंध्र प्रदेश में एक महिला को एक पार्सल मिला है जिसमें कोई सामान नहीं बल्कि एक लाश थी। जी हां, पार्सल में एक लाश। इतना ही नहीं, लाश के साथ एक पत्र भी मिला है जिसमें लिखा है कि अगर महिला ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये नहीं दिए तो उसका भी यही अंजाम होगा। इससे डरी महिला ने पुलिस को सारी जानकारी दी है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लाश बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
राज्य के पश्चिमी गोदावरी जिले के येंदागांडी गांव में रहने वाली महिला नागा तुलसी को यह पार्सल उसके एक निर्माणाधीन मकान में मिला है. पार्सल लाने वाले ऑटो चालक ने बताया कि डिब्बे के अंदर लाइट और पंखे हैं। जब उसने पार्सल खोला तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर सारी जानकारी दी। महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि करीब 10 साल पहले उसका पति लापता हो गया था।
अगर नहीं दिए 1.3 करोड़ तो…
शव के साथ मिले नोट में उसका जिक्र किया गया था. नोट में लिखा था कि महिला के पति ने 2008 में 3 लाख रुपए उधार लिए थे। जो बढ़कर 1.35 करोड़ रुपए हो गए हैं। अगर वह नहीं चाहती कि उसके परिवार के साथ कुछ बुरा हो तो उसे यह पैसे चुकाने होंगे। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस व्यक्ति का शव मिला है, उसकी उम्र करीब 45 साल है। व्यक्ति की मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी।
महिला अकेले रहने लगी थी
पुलिस ने बताया कि महिला के पति के लापता होने के बाद वह अपने परिवार के साथ रहने लगी थी। कुछ दिन पहले क्षत्रिय सेवा समिति नाम की संस्था से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा कि वह महिला की मदद करेगा। महिला राजी हो गई, जिसके बाद सितंबर महीने में उसी व्यक्ति ने संस्था के जरिए महिला से पंखे और लाइट भेजने को कहा। जब महिला को पार्सल मिला तो रिक्शा चालक ने भी कहा कि डिब्बे में लाइट और पंखे हैं।
बसपा में ठिकाने लगे आकाश आनंद के लिए मौका; इस नेता ने आरपीआई में आने का दिया ऑफर