India News (इंडिया न्यूज़), Cannes 2023, दिल्ली: इस साल बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपना कान्स का डेब्यू किया है और इसका अनुष्का के फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहें थे। वही अब कान्स के रेड कार्पेट से अनुष्का की कुछ तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। जिनको देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा हैं।
अनुष्का का कान्स लुक
कान्स डेब्यू के लिए अनुष्का ने बहुत ही एलीगेंट लुक चुना था। जिसमें एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर बॉडीफिडेट ड्रेस पहनी हुई थी। वही इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने कोई भी हैवी ज्वैलिरी कैरी नहीं की थी और ना ही ज्यादा मेकअप किया था।
Anushka Sharma Cannes 2023 PC- Social Media
अनुष्का ने कानों में छोटे से ईयररिंग्स और और हाथों में अंगूठी पहन कर अपना लुक सिंपल और एलीगेंट रखा था। इसके साथ ही बता दें कि अनुष्का ने इस साल 2023 कान्स फिल्म फेस्टिवल के अदंर डेब्यू किया है और एक्ट्रेस ने खु़द अपनी तस्वीरों इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने फैंस को अपनी लुक दिखाया है।
Anushka Sharma Cannes 2023 PC- Social Media
वही इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है बस उन्होंने कैप्शन में सफेद रंग का दिल लगाया हुआ हैं।
Anushka Sharma Cannes 2023 PC- Social Media
पत्नी के लुक पर धड़का विराट का दिल
वही अनुष्का के शेयर करने के बाद तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है और एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फैंस ही नही विराट खुद भी फिदा हो गए हैं। इसलिए पत्नी की तारीफ में उन्होंने तस्वीरें के कोमेड में 4 दिल वाली इमोजी जरूर शेयर किया है।
अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म
वही अनुष्का के काम की बात करें तो अनुष्का जल्द ही चकदा एक्सप्रेस में नज़र आने वाली हैं। वही बता दें की यह फिल्म महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित है।
ये भी पढ़े: आशीष विद्यार्थी ने शादी से लेकर अपनी जिन्दगी के सभी राजों से उठाया पर्दा, शेयर किया वीडियो