India News (इंडिया न्यूज़), Arjun Kapoor and Anshula Kapoor Pays Tribute to Mother: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अधिकतर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन कपूर अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, जहां वो अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपडेट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां मोना कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। अर्जुन कपूर ने अपनी मां के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। एक्टर अपनी मां से कितना प्यार करते हैं। इसका जिक्र वो कई बार कई मौकों पर कर चुके हैं।
यह सच है कि एक्टर अपनी मां के बेहद करीब थे। उनके निधन के बाद वो अपनी मां को काफी मिस करते हैं। वहीं एक बार फिर वह अपनी मां मोना कपूर की याद में भावुक हुए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
मां को याद कर रो पड़े अर्जुन और अंशुला
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर ने मां मोना कपूर की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी पर एक इवेंट का आयोजन किया था। इस दौरान अंशुला ने मां के लिए एक स्पीच भी तैयार की थी, जिसे लोगों के बीच सुनाते हुए वह खुद को रोने से रोक नहीं पाई। बहन को रोता देख अर्जुन भी रोने लगे। बहन-भाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को खुद अर्जुन और अंशुला ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ खास कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “जैसा कि मेरी मां हमेशा ही कहा करती थीं- रब राखा।” इस वीडियो में अंशुला कहती है “मेरी मां कहती थी, तुझे जो बनना है, तुझे जो करना है तू कर। आप सब को शुक्रिया उनकी और मेरी भी बातें सुनने के लिए। रब राखा।”
जान्हवी कपूर, बोनी कपूर समेत कई सेलेब्स ने किए कमेंट
अर्जुन और अंशुला के इस इमोशनल पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सितारों ने भी कमेंट्स किए है। अर्जुन की सौतेली बहन जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कई हार्ट इमोजी ड्रोप किए है। पापा बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने लिखा, “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं मेरे बच्चों।” खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने लिखा, “लव यू” और इसके साथ हार्ट इमोजी ड्रोप किए है। इसके अलावा बॉबी देओल, अभिषेत बच्चन, भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना समेत कई सेलेब्स ने भी रेड हार्ट इमोजी हार्ट इमोजी ड्रोप किए है।
अर्जुन कपूर ने मां के जन्मदिन पर किया ये खास पोस्ट
12 साल पहले अर्जुन कपूर के सिर से उनकी मां का साया उठ गया था। एक्टर ने अपनी मां के जन्मदिन पर उनकी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “हमारी हर चीज को जन्मदिन मुबारक हो। वो आज 60 की हो गई होती और मुस्कुराते हुए चारों तरफ खुशियां बिखेर रही होती। लव यू माँ जब तक हम फिर से नहीं मिलते जैसे आप हमेशा रब राखा कहते हैं।” बता दें कि मोना सूरी का निधन 25 मार्च 2012 को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में कैंसर के चलते हुआ था।
Also Read:
- Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya को मिला U/A सर्टिफिकेट, CBFC ने Shahid-Kriti के लवमेकिंग सीन में किए बदलाव
- Fighter का नया गाना Bekaar Dil हुआ रिलीज, Hrithik और Deepika की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
- 12 साल बाद खत्म हुई Esha Deol और Bharat Takhtani की शादी, इस वजह से हुआ तलाक