India News (इंडिया न्यूज़), Arti Singh, दिल्ली: गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन यानी की आरती सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रही है। बता दे की उनके फैंस लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे और अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल खबर सामने आई है की आरती सिंह अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ इस साल शादी रचाने वाली है।

आरती सिंह रचाने जा रही है शादी

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई सिलेबस इस साल शादी के बंधन में बनने के लिए तैयार है। इस लिस्ट में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन यानी की आरती सिंह ने भी अपना नाम जोड़ लिया है। बता दे की एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड दीपक संग जल्दी सात फेरे लेने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ अप्रैल या फिर मई के महीने में शादी करेगी। खबर यह भी है कि वह अपना वेडिंग वेन्यू ढूंढ रही है। इसके साथ ही वह डेस्टिनेशन वेडिंग या फिर मुंबई के अंदर ग्रैंड वेडिंग के बारे में सोच रही है।

बैचलर पार्टी करेंगे आरती

रिपोर्ट में यह भी बताया गया की आरती अपनी ग्रैंड वेडिंग से पहले बैचलर पार्टी को भी एंजॉय करने वाली है। जिसमें वह अपने करीबी दोस्तों के साथ रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस की शादी में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल होंगे।

क्या है एक्ट्रेस की वर्कफ्रंट

आरती के काम के बारे में बताएं तो एक्ट्रेस कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी है। ससुराल सिमर का, उड़ान जैसे धारावाहिक में भी उन्हें देखा गया है। आरती सिंह सलमान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 13 का हिस्सा भी रही थी। जिसमें उन्हें खूब सुर्खिया मिली। एक्ट्रेस ने सालों बाद फिर से टीवी शो “श्रावणी” से कम बैक किया। जिसमें उनका नेगेटिव किरदार है।

 

ये भी पढ़े: