India News (इंडिया न्यूज),Viral Video:देश के ज्यादातर राज्यों में मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। मणिपुर, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में स्थिति काफी गंभीर है। इन राज्यों में पुलिस प्रशासन लगातार जनता की सुरक्षा के लिए प्रयास कर रहा है। ज्यादातर राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चला रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर लोगों से अपील की है कि जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आ जाती, वे अपने घरों में ही रहें। आप लोगों को बारिश से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार आपकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अरुणाचल प्रदेश में इस बार सबसे ज्यादा मानसूनी बारिश हुई है।
किरेन रिजिजू ने पोस्ट किया वीडियो
किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भयावह वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक व्यक्ति अंजाई जिले में एक हैंगिंग ब्रिज को पार कर रहा था। वीडियो शेयर करते हुए मंत्री ने लिखा कि अरुणाचल प्रदेश में दुनिया में सबसे ज्यादा मानसूनी बारिश हुई है कृपया सावधान और सुरक्षित रहें। सरकार आपको आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।
मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
राज्य में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो गई हैं। जिसके कारण राज्य के कई नागरिकों की मृत्यु हो गई है। राज्य सरकार ने घोषणा की कि पिछले 24 घंटों में राज्य भर में भूस्खलन और बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। सीएम पेमा खांडू ने मौतों पर दुख व्यक्त किया और कहा कि जिला प्रशासन के माध्यम से लोगों को आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से सतर्क रहने और बिना किसी कारण के बाहर निकलने से बचने की अपील की।
9 लोगों की मौत
राज्य में 29 मई से लगातार भारी बारिश हो रही है। वहीं, कुछ जगहों पर भूस्खलन के कारण राज्य की कई सड़कें भी बंद हो गई हैं। जिसके कारण शुक्रवार रात 9 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे 13 पर एक के बाद एक वाहन बह गए। वाहन में 2 परिवारों के 7 लोग सवार थे। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। सरकार स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। राज्यों की हालत गंभीर पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण देश के कई राज्यों में हालात बेहद गंभीर हैं। मणिपुर में करीब 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण वहां की नदियां उफान पर हैं। जिसके कारण मणिपुर में कई जगहों पर आपातकाल जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं असम में भी हालात खराब हैं। यहां कई जिलों में बाढ़ की आशंका है। मेघालय में भी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई।
अमेरिका के पड़ोस में मची तबाही, खड़े-खड़े जलकर राख हुए लोग, मौत के आंकड़े जान फट जाएगा कलेजा