India News (इंडिया न्यूज़), Vinod khanna, दिल्ली: 70 के दशक में विनोद खन्ना ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर देकर अपने जमाने के सुपरस्टार बन गए थे। जिसके चमक के आगे अमिताभ बच्चन की चमक को भी फीकी पड़ गई थी। लेकिन फिर भी विनोद को मानसिक संतुष्टि नहीं मिल पा रही थी। और इस बिच अभिनेता के मां का निधन हो जाता है। जिससे वो पूरी तरह से टूट जाते हैं। और अपना भरापुरा परिवार छोड़ ओसो की शरण में चले जाते हैं।
मां के निधन से टूट गए थे विनोद खन्ना
बता दें, करियर के पीक पर ही मां के निधन के बाद से विनोद खन्ना पूरी तरह से टूट गए। और धीरे-धीरे इंडस्ट्री से कटने लगे। और एक दिन इंडस्ट्री के साथ-साथ परिवार को भी छोड़ अभीनेता अमेरिका ओसो की शरण में मानसिक संतुष्टि के लिए चले गए।
पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था जन्म
बता दें, विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर, 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। और उन्होनें दो शादियां की थी, और उन्की पहली पत्नी का नाम गीतांजलि है। जिससे उन्हें अक्षय और राहुल नाम के दो बेटे है। और दोनों ही बॉलीवुड में अपनी-अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। और दूसरी पत्नी कविता से बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा हैं। और 70 साल की उम्र में विनोद खन्ना ने मुंबई में 27 अप्रैल 2017 दिन गुरुवार को 11 बजकर 20 मिनट पर अपनी आखिरी सांस ली थी। बता दें, ब्लैडर कैंसर की वजह से अभिनेता का निधन हुआ था।
Also Read: 3 बेटे और एक बेटी के पिता थे विनोद खन्ना, की थी दो शादी