India News (इंडिया न्यूज), Baba Ramdev: योग गुरु बाबा रामदेव का अंदाज बाकी दुनिया से बिल्कुल अलग है। योग का प्रचार करने और लोगों को स्वस्थ रखने के तरीके बताने के साथ ही बाबा रामदेव हमेशा कुछ ऐसा करते हैं जो सुर्खियों में आ जाता है। एक बार फिर बाबा रामदेव ने ऐसा ही किया है। हालांकि, इस बार वह कोई योग क्रिया नहीं सिखा रहे हैं बल्कि इस उम्र में अपनी फिटनेस दिखा रहे हैं। दरअसल, बाबा रामदेव ने घोड़े के साथ दौड़ने का अपना वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

घोड़े से आगे निकलने की होड़

बाबा रामदेव ने घोड़े के साथ दौड़ने का यह वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि सफेद घोड़े पर सवार एक व्यक्ति अपने घोड़े को तेजी से दौड़ा रहा है और बाबा रामदेव उसके साथ दौड़ रहे हैं। बाबा रामदेव और घोड़ा तेजी से आगे बढ़ते हैं। दोनों काफी तेज दौड़ रहे हैं और दोनों के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची हुई है।

हिंदू लड़कियों का रेप, जबरन धर्मांतरण कर दी कलमा पढ़ने की ट्रेनिंग, लेकिन यहां भी नहीं रुकी हैवानियत…

क्या संदेश देता है यह वीडियो?

आखिर में एक समय ऐसा आता है जब बाबा रामदेव घोड़े से आगे निकल जाते हैं और फिर रुक जाते हैं। हालांकि, घुड़दौड़ का यह वीडियो परिणाम और जीत-हार से परे एक संदेश देता है और बताता है कि योग के जरिए आप ऐसी ताकत पा सकते हैं। खुद को फिट रख सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

Chhaava: ‘छावा’ में औरंगजेब-संभाजी महाराज का सीन देख आखिर क्यों आग-बबूला हुआ ये फैन? स्क्रीन फाड़ मचाया कोहराम!

कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने देखा

इस वीडियो को महज ढाई घंटे में 58 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह न सिर्फ बाबा रामदेव की लोकप्रियता को दर्शाता है बल्कि फिटनेस और योग के प्रति लोगों के झुकाव को भी दर्शाता है। हालांकि, कुछ लोगों ने इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट भी किए हैं।