India News(इंडिया न्यूज),Baba Scared women by Throwing Bhasm: आस्था और भक्ति अपनी जगह है लेकिन अंधविश्वास इंसान को मूर्ख बना देता है। समाज में ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां लोग आस्था के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाते हैं और उनसे पैसे ऐंठते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग हैं। बाबा का वेश धारण किए एक शख्स लोगों को डराकर उनसे पैसे ऐंठ रहा है। लोग खुद ही कुछ सिद्ध महात्माओं के पास जाकर अपनी मर्जी से प्रसाद चढ़ाते हैं।

हालांकि कई जगह फर्जी बाबा लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। इस वीडियो में भी एक शख्स सड़क पर चलती महिलाओं को अपने जादू से डराकर उनसे पैसे ऐंठ रहा है। पहले तो महिलाएं उसे नजरअंदाज कर रही थीं लेकिन जैसे ही उन्होंने उसे जादू करते देखा तो उन्होंने खुद ही उससे पैसे लेने शुरू कर दिए।

‘राख’ फेंककर किया बेहोश, महिलाएं डर गईं

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि काले कपड़े पहने एक शख्स चेहरे पर काला चंदन लगाकर जा रहा है। वह एक लड़के से पैसे मांगता है और जब वह मना करता है तो उस पर राख फेंक देता है। थोड़ी ही देर में लड़का बेहोश हो जाता है और यह नजारा वहां मौजूद महिलाएं देखती हैं। इसके बाद जैसे ही शख्स उनसे पैसे मांगता है तो महिलाएं खुद ही पैसे निकालकर उसे देने लगती हैं। इस पर लड़का मुस्कुराता हुआ नजर आता है, जिससे साफ होता है कि वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया प्रैंक है।

अगर मैं आत्महत्या कर लूं… हर्षा रिछारिया ने तंग आकर रोते-रोते बनाया VIDEO, किसको बताया अपनी हालत का जिम्मेदार?

वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bittu__29__ नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है, जिसे 1.1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 2.7 मिलियन यानी 27 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इस पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने लिखा- ये कोई प्रैंक नहीं है, ये डकैती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कमाल का टोपीबाज आदमी है। कुछ और लोगों ने इस पर हंसने वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया है. हालांकि, वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि इन लोगों से लिए गए पैसे वापस कर दिए गए हैं।

मसाज करने से मना किया तो…ग्राहक ने महिला कर्मचारी की जूतों से कर दी पिटाई, जिद में सारी हदों को किया पार, Video वायरल