India News (इंडिया न्यूज), Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से आप सभी वाकिफ होंगी। आपने अक्सर उनका नाम जरूर सुना होगा। अब उनकी एक और भविष्यवाणी सच साबित होती हुई नजर आ रही है। दरअसल, बुल्गारिया की मशहूर अंधी फकीर बाबा वेंगा ने दशकों पहले स्मार्टफोन जैसे डिवाइस के खतरे के बारे में चेतावनी दी थी। आज यह चेतावनी सच होती दिख रही है। स्मार्टफोन का अत्यधिक इस्तेमाल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए एक गंभीर समस्या बन गया है। बाबा वेंगा ने एक ऐसे भविष्य की भी कल्पना की थी, जहां लोग छोटे-छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बहुत अधिक निर्भर हो जाएंगे और कई बीमारियों का सामना करेंगे।
क्या है उनकी भविष्यवाणी?
उनके द्वारा बताई गई डिवाइस (साइलेंट किलर) स्मार्टफोन से जुड़ी हुई है। बाबा वेंगा ने कहा था कि भविष्य में छोटे-छोटे डिवाइस मानव व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य को काफी हद तक बदल देंगे। उन्होंने कहा है कि शुरुआत में जीवन को आसान बनाने के लिए लाई गई यह तकनीक अंततः मानव कल्याण के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है। उन्होंने तकनीक के खतरे के बारे में जो गंभीर चेतावनी दी थी। उसे आज स्मार्टफोन के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाली नींद और आंखों की बीमारियों से जोड़ा जा सकता है।
कौन थी बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा एक बुल्गारियाई रहस्यवादी थीं, जो अपनी भविष्यवाणियों के लिए जानी जाती थीं। उनका असली नाम वैगा डेंगीचेवा है और उनका जन्म 1911 में हुआ था। 1996 में 85 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। ऐसा कहा जाता है कि 12 साल की उम्र में एक तूफान में अपनी दृष्टि खोने के बाद उन्हें भविष्य देखने की शक्ति मिली थी। ऐसा दावा किया जाता है कि उनकी कई भविष्यवाणियाँ सच हुई हैं।
सच हो चुकी हैं ये भविष्यवाणियां
वेंगा को द्वितीय विश्व युद्ध की भविष्यवाणी करने के लिए प्रसिद्धि मिली। ऐसा कहा जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बारे में उनकी कई भविष्यवाणियां सच हुईं। उनकी भविष्यवाणी से पता चलता है कि मानवता का विनाश 2025 में शुरू होगा। एक के बाद एक विनाशकारी घटनाओं की एक श्रृंखला के कारण ऐसा होगा।
वर्ष 2025 के लिए, बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि यह मानवता के पतन का वर्ष होगा। मानवता का अंत 2025 में विनाशकारी घटनाओं के साथ शुरू होगा। उनकी भविष्यवाणी में भविष्यवाणी की गई है कि 2025 में यूरोप में एक भयानक संघर्ष छिड़ जाएगा, जो बड़े पैमाने पर तबाही मचाएगा और महाद्वीप की एक बड़ी आबादी को बुरी तरह प्रभावित करेगा।