India News (इंडिया न्यूज), Baobab Tree: दुनिया को अगर करीब से देखा जाये तो न जाने कितने अजूबे आपको देखने के लिए मिल जाएंगे। ये दुनिया ही अजूबों से भरी पड़ी है। अपने आसपास ध्यान से देखने पर आप पाएंगे कि, दुनिया में एक नहीं बल्कि कई अनोखी चीजें हैं। संसार में कुछ चीजें ऐसी बनी होती हैं, जिनको देखने के बाद इंसान ये सोचने पर मजबूर हो जाता है कि क्या ये सच है। ऐसी ही एक अजीब चीज के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल ये अनोखी चीज और कुछ नहीं बल्कि एक पेड़ है, इस पेड़ की खासियत ये है कि इसका तना मोटा होता है और इसके अंदर बहुत सारा पानी स्टोर करने की जगह होती है। आइये इसके बारे में आपको सब कुछ बताते हैं।

पेड़ स्टोर करता है 17 हजार लीटर पानी

इस दुनिया में कई तरह के अलग-अलग पेड़ लगाए गए हैं, लेकिन कुछ पेड़ अपने आकार और विशेषताओं के कारण सुर्खियों में रहते हैं। बाओबाब वृक्ष कुछ ऐसा ही है। क्या आपने कभी सुना है कि एक पेड़ अपने तने में 17 हजार लीटर तक पानी जमा कर सकता है। दुनिया में पाए जाने वाले बाओबाब पेड़ ऐसा कर सकते हैं। बाओबाब वृक्ष को बाओबाब के नाम से जाना जाता है, इसके अलावा आप इसे बोतल वृक्ष या उल्टा वृक्ष भी कह सकते हैं। अरबी भाषा में इस पेड़ को बु-हिबाब कहा जाता है, जिसका मतलब है अधिक बीजों वाला पौधा।

‘मेरा आपसे वादा रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा’…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार से पहली उड़ान दिखाई हरी झंडी, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम

इस पेड़ को विश्व वृक्ष की उपाधि दी गई

विशेष रूप से अफ्रीका में पाए जाने वाले इस वृक्ष को विश्व वृक्ष की उपाधि दी गई है। इस वृक्ष की एक और विशेषता यह है कि इस पर वर्ष में केवल छह महीने ही पत्ते आते हैं। बाओबाब वृक्ष लगभग 30 मीटर ऊंचा और 11 मीटर चौड़ा होता है। आमतौर पर इस पेड़ में संग्रहित पानी इतना शुद्ध होता है कि उसे पिया जा सकता है। वर्षा न होने पर पीने का पानी भी इसी से लिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इसे किसी भी तरह से नुकसान न पहुंचाया जाए तो यह पेड़ करीब 6000 साल तक जीवित रह सकता है।

‘लड़कियों को पैर की जूती…’, खेसारी लाल यादव ने लीक किया त्रिशाकर मधु का MMS? कांड पर एक्ट्रेस ने खोली सारी पोल-पट्टी, बोलीं- इंडस्ट्री में गंदगी…