India News (इंडिया न्यूज), Beef: भारत में कई राज्यों में बीफ का खूब इस्तेमाल होता है, खासकर दक्षिण भारत में. यहां लोग इसे अपने खाने का अहम हिस्सा मानते हैं और इसका लुत्फ़ भी उठाते हैं। बीफ की मांग सिर्फ़ देश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी इसे बड़ी संख्या में भारत से आयात किया जाता है. बीफ की खपत सबसे ज़्यादा दक्षिण भारत में देखी जाती है, जहां इसे अलग-अलग तरीकों से तैयार किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत बीफ का एक बड़ा निर्यातक भी है? करीब 70 देश भारत से बीफ खरीदते हैं और इसकी गुणवत्ता की तारीफ़ करते हैं।
कौन खरीदता है सबसे ज्यादा बीफ?
इन देशों में वियतनाम सबसे ऊपर है, जो भारत से सबसे ज़्यादा बीफ आयात करता है. कुछ आंकड़ों के मुताबिक वियतनाम हर साल भारत से करीब 1.60 लाख टन बीफ खरीदता है. वहां के बाज़ार में भारतीय बीफ की मांग कमाल की है। वियतनाम के अलावा इंडोनेशिया, मलेशिया, मिस्र और फिलीपींस जैसे देश भी भारत से बीफ खरीदते हैं. इन देशों में भारतीय बीफ को इसलिए पसंद किया जाता है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता है।
भारत का 1 ऐसा राज्य, जहां लड़कियों की लगाई जाती है बोली, फिर होता है ऐसा काम कि सुन कांप जाएगी रूह
क्या है वियतनाम-भारत का संबंध?
वियतनाम और भारत के बीच संबंध केवल गोमांस तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों के बीच दोस्ती सदियों पुरानी है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध दूसरी शताब्दी से ही मजबूत रहे हैं। वियतनाम में आज भी भारतीय संस्कृति की झलक देखी जा सकती है।