India News (इंडिया न्यूज), Benefits Of Marigold Flower: भारत में गेंदा का फूल साज-सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही भगवान के चरणों में भी गेंदा का फूल अर्पित होता है। लेकिन क्या आप क्या आप जानते हैं कि चमकदार और सुंदर गेंदे का फूल आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकता है? सदियों से इस फूल का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता रहा है, खासतौर पर त्वचा, पाचन और आँखों की देखभाल के लिए इस फूल को खाना बेस्ट हो सकता है। ऐसा हम नहीं बल्कि विदेशी कह रहे हैं। विदेश में गेंदे का फूल खूब शौक से खाया जाता है क्योंकि, इससे सेहत को अनगिनत लाभ मिलते है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जो @kashkhanofficial id से डाला गया है उसमें गेंदे के फूल को खाने के कई फायदे बताये गए हैं। भारत में ये फूल विदेशों से बहुत सस्ता सिर्फ 40 रुपए में मिलता है। आप दिल्ली जैसे बड़े शहर में इसे किसी भी नर्सरी से खरीद सकते हैं। अब आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।
सेहत का खजाना है गेंदे का फूल
यदि आप भी ये खाते हैं तो इसके जल्द ही इसके चमत्कारी फायदों को पहचानने लगेंगे। मैरीगोल्ड में ल्यूटिन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आपकी आँखों को हानिकारक नीली रोशनी से बचाता है और उम्र के साथ कम दिखने की समस्या को खत्म करता है। हैरानी की बात तो यह है कि इसमें गाजर की तुलना में दस गुना ज्यादा ल्यूटिन होता है। इसके अलावा, मैरीगोल्ड में विटामिन ई, फाइटोस्टेरॉल (जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक रूप से कम करने में मदद करते हैं), और मैग्नीशियम, पोटेशियम तथा आयरन जैसे जरूरी खनिज भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
कैसे उठा सकते हैं लाभ?
अगर आप मैरीगोल्ड से मिलने वाले पोषक तत्वों का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसे घी या मक्खन जैसे नेचुरल फैट के साथ सेवन करना बेहतर होता है, जिससे आपको बहुत सारे पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही, इसके एंटीन्यूट्रिएंट्स (जो पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं) को कम करने के लिए इसे खाने से पहले थोड़ी देर भिगोना या हल्की भाप देना भी फायदेमंद रहता है। इसके अलावा गेंदे के फूल में कई औषधीय गुण होते हैं और इसका इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता है। गेंदे के फूल में कई औषधीय गुण होते हैं। यही वजह है कि आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई दवाओं में किया जाता है। गेंदे के फूल में विटामिन ए, विटामिन बी, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कई तरह की बीमारियों से लड़ने में कारगर होते हैं। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से बालों का झड़ना, रूसी, स्कैल्प में फंगस, दाद, खुजली के लिए किया जाता है।