India News (इंडिया न्यूज), Bhagwant Mann Viral Video: पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवंत मान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार वो अपने भांगड़ा की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की सगाई के मौके पर भगवंत मान भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भगवंत मान और उनकी पत्नी का डांस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

भगवंत मान का वीडियो हुआ वायरल

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, सोशल मीडिया पर जैसे ही इनका वीडियो वायरल हुआ। लोगों ने मजेदार प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कुछ यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भांगड़ा अपने हाईकमान के फंक्शन में। वायरल हो रहे वीडियो में भगवंत मान ऐसा भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं कि इसे देखकर प्रोफेशनल्स भी पानी मांग लेंगे। वायरल वीडियो में भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में पंजाबी गाना बज रहा है और भगवंत मान और उनकी पत्नी गाने पर हीरो-हीरोइन टाइप परफॉर्मेंस दे रहे है।

UK Board 10th Result 2025: इंतजार हुआ खत्म, सामने आया उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि, भगवंत मान के हर मूव को खूब वाहवाही मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पंजाब के मुख्यमंत्री राजनीति छोड़कर इस पारिवारिक समारोह में पूरी तरह से खोए हुए हैं और अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहे हैं। भगवंत मान के डांस का वीडियो कई सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया गया है, जिसे लोग लगातार शेयर और लाइक कर रहे हैं. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ यूजर इस वीडियो में राजनीति ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, तो कुछ भगवंत मान के अंदाज को देखकर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

‘ब्राह्मणों, औरतों को बख्श दो’, अनुराग कश्यप ने सनातन पर किया भद्दा कमेंट, अब बेटी तक को मिल रहीं रेप की धमकियां, मांगी माफी, बोले-‘खुद को संस्कारी…’