India News ( इंडिया न्यूज़ ), Bigg Boss 17, दिल्ली: सलमान खान का शो बिग बॉस 17 आए दिन बवालों का हिस्सा बना रहता है। शो के पिछले एपिसोड में भी देखा गया कि मुनव्वर ने अंकिता लोखंडे की पोल पूरे घरवालों के सामने खोल दी। जिसके बाद मुनव्वर को बिग बॉस द्वारा शक्ति दी गई कि वह अंकिता को कोई भी सजा दे सकते हैं। ऐसे में मुनव्वर ने अंकिता की सारी सेवाओं को रद्द कर दिया।

कैसे खुले अंकिता की फुल

पिछले एपिसोड के बारे में बताया तो मुनव्वर ने अंकिता की एक ऑडियो क्लिप सभी घरवालों को सुनाई। जिस पर वह डॉक्टर से ट्रीटमेंट के समय बाहर के बारे में बात कर रही है। जिससे वह अपने गेम को खेल सके, अंकिता ने डॉक्टर से पूछा था कि वह शो में कैसा कर रही है। शो में उन्हें कैसा दिखाई जा रहा है। इसके जवाब में डॉक्टर ने भी उन्हें बताया कि वह काफी अच्छा खेल रही है और बाहर आने के बाद काफी बिजी होने वाली है।

मुनव्वर ने बंद की अंकिता की सेवाएं

इस ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद मुनव्वर ने बिग बॉस के कहने पर अंकिता को सजा दी। जिसमें उन्होंने उनकी सभी स्पेशल सेवाओं को बंद करवा दिया। इसके साथ ही सभी घर वालों ने विक्की की ट्रीटमेंट को भी बंद करने का मुद्दा सामने रखा, लेकिन अंकिता के विरोध करने पर घर वालों ने यह बात मान ली।

क्या विक्की का पैच ट्रीटमेंट होगा बंद

इन सब चीजों के बाद मुनव्वर और विक्की की बातचीत होती है। जिसमें विक्की उन्हें बताते हैं कि शो में आने से पहले शो के मेकर्स से उनकी बात हुई थी। जिसमें उन्होंने अपने पैच ट्रीटमेंट के घर में होने की बात की थी। जिसके बाद मेकर्स ने उनकी बात में हामी भरते हुए उनकी शर्तों को मारा था। जिस पर मुनव्वर कहते हैं। क्या यह सच है, तो विक्की कहते हैं कि 100% सच है।

विक्की आगे कहते हैं कि अगर बिग बॉस ने उनके ट्रीटमेंट बंद की तो वह कल ही शो से चले जाएंगे। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि विक्की की सेवाएं बंद होती है तो क्या कपल शो में रहता है या नहीं।

 

ये भी पढ़े: