India News (इंडिया न्यूज), Biggest Village In India: जनसंख्या के मामले में दुनिया में पहले स्थान पर रहने वाले हमारे देश भारत की 70 प्रतिशत से भी ज्यादा आबादी गांवों में रहती है। इनमें से कुछ गांव तो वेटिकन सिटी जैसे देश से भी कई गुना बड़े हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 6 लाख 28 हजार 221 से भी ज्यादा गांव हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा गांव उत्तर प्रदेश में हैं, जो एक लाख सात हजार है। वहीं सबसे कम गांवों के मामले में गोवा आखिरी पायदान पर है, जहां सिर्फ 411 गांव हैं और दुनिया का सबसे बड़ा गांव भी यूपी के ही गांवों में से एक है। गहमर गांव यूपी के गाजीपुर जिले के गहमर गांव को एशिया का सबसे बड़ा गांव होने का दर्जा दिया जाता है, जहां की कुल आबादी एक लाख 20 हजार से भी ज्यादा है और इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
क्या है गांव की खास बात?
इसका क्षेत्रफल करीब 8 वर्ग मील यानी 12 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है जो 22 बस्तियों (पट्टियों) में बंटा हुआ है। खास बात यह है कि हर टोले का नाम किसी मशहूर शख्सियत के नाम पर रखा गया है। इस गांव को जानने वाले लोग इसे सोल्जर विलेज के नाम से भी जानते हैं क्योंकि यहां हर परिवार से कोई न कोई सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गांव में फिलहाल 15 हजार से ज्यादा भूतपूर्व सैनिक रह रहे हैं। जिनमें से 12 हजार से ज्यादा लोग कर्नल के पद तक पहुंच चुके हैं।
कई देशों के आकार का है ये गांव
यह गांव आकार में इतना बड़ा है कि इसमें वेटिकन सिटी जिसका क्षेत्रफल (44 हेक्टेयर) है, मोनाको (2 किमी), जिब्राल्टर (6.5 किमी) और टोकेलौ (12) जैसे देश आसानी से समा सकते हैं। जिसके कारण यह एशिया का सबसे बड़ा गांव भी है। यहां आम नागरिकों को शहर जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। लोगों को जरूरत का सामान लेने के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ता।
ये गांव है एशिया का छोटा गांव
श्रीलंका का वलपोलमुल्ला गांव एशिया का सबसे छोटा गांव माना जाता है। यह जंगल के बीचों-बीच बसा है। यहां सिर्फ एक महिला रहती है। वहीं भारत का सबसे छोटा गांव अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है, जिसे ‘हा’ के नाम से जाना जाता है। जो कुरुंग कुमेय जिले के लोंगडिंग कोलिंग (पिप्सोरांग) सर्कल में आता है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इस गांव में 58 परिवार रहते हैं। जिनकी कुल जनसंख्या 289 है, जिसमें 138 पुरुष और 151 महिलाएं हैं।