India News (इंडिया न्यूज),Viral Video: सोशल मीडिया पर लगातार कई ऐसी वीडियो वायरल होती हैं, जिन्हे देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है। वहीँ सड़कों पर आवारा लड़कों की गुंडागर्दी और टशन लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीँ अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रॉयल एनफील्ड बुलेट पर सवार एक व्यक्ति दिल्ली DTC बस के सामने खतरनाक स्टंट करता देखा गया। वीडियो में बाइक सवार बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था और पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार जाने वाली बस नंबर 253 के सामने लापरवाही से गेड़ियाँ मार रहा था। उसने न केवल उसका रास्ता रोका, बल्कि खतरनाक तरीके से बस के बगल में जाकर उसका साइड-व्यू मिरर पकड़कर खतरनाक स्टंट किया।

बकरीद पर नहीं दी जाएगी कुर्बानी… न पढ़ी जाएगी नमाज, इस मुस्लिम देश की सरकार ने लिया फैसला

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो को हरियाणवी गाने के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया और साथ में एक टेक्स्ट भी था, जिसमें लिखा था, ‘अब बताओ लोकेशन’। इस घटना से ऑनलाइन आक्रोश फैल गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। दिल्ली पुलिस के बयान के अनुसार, व्यक्ति की पहचान के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। अधिकारियों ने डीटीसी कंट्रोल रूम से घटना की पुष्टि की और वायरल क्लिप से विवरण का मिलान किया।

पुलिस का भी ठनका माथा

दिल्ली पुलिस का कहना है कि, डीटीसी कंट्रोल रूम से घटना की पुष्टि करने के बाद, संबंधित बस की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रैक करने के लिए वायरल क्लिप और अन्य तकनीकी इनपुट का इस्तेमाल किया। आगे की जांच में पता चला कि बाइक 13 साल पहले बेची गई थी, लेकिन आधिकारिक रिकॉर्ड में स्वामित्व रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया गया था। पुलिस ने पंजीकृत मालिक से संपर्क किया, और उसने वाहन के वर्तमान मालिक की पहचान करने में पुलिस का सहयोग किया।

क्या किम जोंग युद्ध में देंगे रूस का साथ?