इंडिया न्यूज:(Bipasha Basu Daughter Face Reveal)  बॉलीवुड में ‘अजनबी’ फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से साल 2016 में शादी की थी। और शादी के करीब 6 साल बाद बिपाशा मां बनी है। बता दें, 12 नवंबर 2022 को बिपाशा ने एक बेटी को जन्म दिया है। जिसका बिपाशा और करण ने नाम ‘देवी बसु सिंह ग्रोवेर’ रखा है।

बिपाशा ने किया देवी का फेस रिवील

बिपाशा सोशल मीडिया पर आए दिन कभी देवी के हाथ तो कभी उनके पैरों की तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया था,लेकिन हाल ही में बिपाशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी देवी की एक फोटो शेयर कर फेस रिवील कर दिया है। जिसे सोशल मीडिया युर्जस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। और तरह-तरह के कमेंट कर बिपाशा और करण के लाडली के फेस रिवील पर प्रतिक्रिया दे रहे है।

बिपाशा-करण की लाडली की फोटो देखें

फोटो के साथ लिखा खूबसूरत कैप्शन 

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर बेटी देवी की नई फोटो शेयर की है। इस फोटो में देवी पिंक रंग के ड्रेस में सिर पर एक हेडबैंड लगाई हुई है। बता दें बिपाशा ने बेटी की फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है-” हेलो वर्ल्ड… मैं देवी ❤️ हूं ???????।”

Also Read: रोजाना आंवला के जूस के 2 घूंट ,इन परेशानियों को करेगा दूर..