India News (इंडिया न्यूज), BJP Leader Viral Video: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। इसके बाद भाजपा में हड़कंप मच गया है। इधर, भाजपा संगठन ने चुप्पी साध ली है। जब काफी हंगामा हुआ तो भानपुरा थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले के दलौदा तहसील के ग्राम बानी निवासी भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का शारीरिक संबंध बनाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला उनके साथ बिना कपड़ों के नजर आ रही है।

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। धाकड़ और महिला सड़क पर बेहद शर्मनाक स्थिति में नजर आ रहे हैं। वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक सफेद रंग की कार से हाईवे पर उतरते नजर आ रहे हैं। इस दौरान महिला बिना कपड़ों के थी। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में कार मनोहरलाल धाकड़ के नाम से रजिस्टर्ड है। धाकड़ की पत्नी वर्तमान में भाजपा समर्थित मंदसौर जिला पंचायत की सदस्य हैं।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें हुई जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां चेक करें पूरी डिटेल

भाजपा जिलाध्यक्ष ने क्या कहा?

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि पार्टी को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है जो इस तरह की बातें करते हैं। इस मामले की सच्चाई का भी पता लगाया जा रहा है। रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने बताया, “इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की जांच करने पर पता चला कि यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के भानपुरा थाना क्षेत्र का है। वीडियो के संबंध में भानपुरा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 285, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।”

चलती ई-रिक्शा में लड़की के साथ दरिंदगी, हैवानियत से बचने के लिए लगा दी छलांग, Video देख कांप उठेगी रूह