India News (इंडिया न्यूज), Humpback Anglerfish: समुद्र की गहराई को आज तक कोई नहीं माप पाया है। इसके भीतर कई रहस्यमयी जीव रहते हैं और जब वे पहली बार दुनिया की नज़रों के सामने आते हैं तो देखने वाले भी सोचने लगते हैं कि क्या वाकई धरती पर ऐसा कोई जीव मौजूद है। इस समय इंटरनेट पर हंपबैक एंगलरफ़िश नाम की मछली का एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे ‘ब्लैक सी मॉन्स्टर’ या ‘ब्लैक सीडेविल फ़िश’ के नाम से भी जाना जाता है। शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि उन्होंने इस मछली को पहली बार दिन के उजाले में और पानी की सतह पर देखा है।

‘ब्लैक सी मॉन्स्टर’

स्पेन के टेनेरिफ़ तट पर ‘ब्लैक सी मॉन्स्टर’ देखा गया। मरीन फ़ोटोग्राफ़र डेविड जारा बोगुना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मछली का एक अद्भुत वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस खोज को अद्भुत बताया और कहा कि बहुत कम लोगों को इस मछली को जीवित देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा। वीडियो में गहरे भूरे रंग की एक मछली मुंह खोले ऊपर की ओर तैरती हुई दिखाई दे रही है। क्लिप में मछली के डरावने दांत देखे जा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, बोगुना और कोंड्रिक-टेनेरिफ़ एनजीओ के कुछ शोधकर्ताओं ने कुछ दिन पहले इस काले समुद्री राक्षस का वीडियो बनाया था। जब वे शार्क पर अपने शोध के लिए यात्रा पर थे, तो उन्होंने इस मछली को टेनेरिफ़ के तट से लगभग 2 किलोमीटर दूर तैरते हुए देखा।

समुद्र के 2000 मीटर अंदर रहती है मछली

आपको बता दें कि हम्पबैक एंगलरफिश गहरे समुद्र में रहने के लिए विकसित हुई है, जो 200 से 2000 मीटर की गहराई पर रहना पसंद करती है। यहां सूरज की रोशनी लगभग नहीं के बराबर होती है। ऐसे में तट के इतने करीब इसकी खोज ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है।

किन परिस्थितियों में लगता है राष्ट्रपति शासन? राज्य में हो जाते हैं कई बदलाव, जानें पूरी डिटेल

जेरूसलम पोस्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एंगलरफिश घायल हो गई थी और सतह के पास देखे जाने के कुछ घंटों बाद ही उसकी मौत हो गई। मछली के शव को आगे की जांच के लिए सांता क्रूज़ डे टेनेरिफ़ के एक संग्रहालय में भेज दिया गया। यह मछली उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय समुद्रों में पाई जाती है।

ATM हेराफेरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला