India News (इंडिया न्यूज़), Ibrahim Ali Khan-Palak Tiwari, दिल्ली: मशहूर बॉलीवुड के फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने 20 मई 2023 को अपने बॉयफ्रेंड संग सगाई रचा ली है। कपिल ने 3 अगस्त 2023 को मुंबई में अपने इंगेजमेंट पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए थे। सगाई के अंदर सुहाना खान से लेकर उनकी सौतेली मां कल्कि कोचिंल को भी देखा गया था।
गेस्टलिस्ट थी लंबी
आलिया कश्यप की सगाई की गेस्ट लिस्ट काफी लंबी थी। जिसमें सुहाना खान, सौतेली मां कल्कि कोचिंल, खुशी कपूर जैसे बड़े सितारे कपल को बधाई देने के लिए पहुंचे थे। गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड के रूममेट कपल इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को भी देखा गया। जैसे कि सभी को पता ही है कि पिछले कुछ हफ्तों से इन दोनों की रिलेशनशिप की हवाओं ने सुर्खियां बटोर रखी है। ऐसे में अब इब्राहिम और पलक अपनी दोस्त की सगाई पार्टी में भी शामिल हुए थे।
कपल ने की सगाई में शिरकत
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी मुंबई में आलिया कश्यप की सगाई पार्टी में शामिल हुए। इस रूममेट कपल के इवेंट में आने के बाद हंगामा हो गया। वैसे तो दोनों कपल अलग-अलग पार्टी के अंदर पहुंचे थे लेकिन तब भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही थी।
अपने लुक से हुए वायरल
वहीं पलक तिवारी के पार्टी लुक की बात करें तो, उन्होंने देसी अवतार धारण किया था। इस दौरान उन्होंने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहन रखी थी। इसके साथ ही सिल्वर डिजाइनर ब्लाउज पहना हुआ था। दूसरी तरफ पलक ने हाई हील्स को मिनिमम मेकअप को साथ में कैरी किया था। वहीं स्टार किड इब्राहिम अली खान के लुक के भी क्या कहने उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेजर और वाइट पेंट पहनी हुई थी। इसके साथ ही उनके चेहरे की मुस्कान उस में चार चांद लगा रही थी।
क्या है इब्राहिम और पलक का रिश्ता
कपल के रिश्ते की बात करें तो इन्हें कई बार एक दूसरे के साथ एक वक्त बिताते हुए देखा गया है। भले ही इनका रिश्ता अभी तक एक रूमर बना हुआ है लेकिन इन्हें सिनेमा हॉल से लेकर रिस्ट्रॉन्ट तक में साथ सपोर्ट किया जा चुका है। जिसकी वजह से इनके रिश्ते पर फैंस द्वारा मोहर लगा दी गई है।
परिवार वालों को दोनों का रिश्ता है मंजूर
इसके साथ ही बता दे की कुछ खबरों में पता चला था कि इब्राहिम और पलक तिवारी के रिश्ते को उनके माता-पिता ने अपनी मंजूरी दे दी है। जिसमें यह बताया गया था कि पलक तिवारी की मां श्वेता तिवारी अपनी बेटी को उनके फैसले खुद लेने देती हैं। दूसरी तरफ इब्राहिम के माता पिता ने भी रिश्ते को हरी झंडी दिखा दी है।
ये भी पढ़े: अनिल कपूर को किया गया ट्रोल, दर्शकों ने एक्टर को कहा थर्की