India News (इंडिया न्यूज),Viral Video: सोशल मीडिया पर आज के दौर में कई वीडियो वायरल होती हैं, वहीँ उन वीडियो में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है उस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी आँखों पर हाथ रख लेंगे। दरअसल, यह वीडियो इंस्टाग्राम और दूसरे प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है और देखने वाले इसे बार बार देख रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इस वीडियो में ऐसा क्या है।
जानिए क्या था वीडियो में
तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस वीडियो में एक युवक अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर पर पहुँच गया था। सब कुछ ठीक चल रहा होता है कि अचानक लड़की का पति घर लौट आता है। जैसे ही युवक को इस बात का पता चलता है तो वो बुरी तरह डर जाता है और खुद को बचाने के लिए बालकनी से नीचे कूद जाता है। वहीँ इस वीडियो में साफ तौर पर युवक को बिना कपड़ों के बालकनी से नीचे कूदते हुए दिखाया गया है।
जान बचाने के लिए उठाया कदम
वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा है, लेकिन उसने जो जोखिम उठाया वो किसी को भी हैरान कर सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिर्फ अंडरवियर पहने एक लड़का ऊंची बिल्डिंग की बालकनी से नीचे भागने की कोशिश कर रहा है। वो बालकनी की रेलिंग से चिपक जाता है और धीरे-धीरे नीचे उतरने की कोशिश करता है। ये बेहद खतरनाक तरीका था, क्योंकि छोटी सी चूक भी उसकी जान ले सकती थी।
मस्क ने किया ट्रंप के सिक्रेट को किया लिक,सुन देश में मचा हंगामा