इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Breaking 2021 India Record 100 Crore Vaccination : भारत में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए काफी बड़े लेवल पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते देश के कई जिलों में तो 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा हो चुका है। ऐसे में सरकार और प्रशासन तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चलाने में लगा हुआ है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत में कोविड वैक्सीनेशन कुछ दिनों में ही 100 करोड़ की खुराक के लक्ष्य को पार कर जाएगा।

Manmohan Singh Former PM को सांस लेने में तकलीफ, एम्स में भर्ती

अक्टूबर में 28 करोड़ वैक्सीन बनेगी (Breaking 2021 India Record 100 Crore Vaccination)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं इसके साथ देश में वैक्सीन का उत्पादन भी बड़े स्तर पर हो रहा है। भारत में अक्टूबर में 28 करोड़ से अधिक खुराक का उत्पादन किया जाएगा। जिससे वैक्सीनेशन का लक्ष्य जल्द पूरा हो जाएगा।

96.78 करोड़ को लगी वैक्सीन (Breaking 2021 India Record 100 Crore Vaccination)

भारत सरकार की सूचना के आधार पर देश में इस समय कोविड टीकाकरण 96.78 करोड़ को पार कर गया है, जिसमें 32 लाख (32,36,997) से अधिक वैक्सीन खुराक 13 अक्टूबर शाम 7 बजे तक दी गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि 18-19 अक्टूबर तक देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

बच्चों के लिए वैक्सीन में समय लगेगा (Breaking 2021 India Record 100 Crore Vaccination)

एक तरफ जहां देश 100 करोड़ वैक्सीन लगाने की तरफ कदम बढ़ा रहा है। उसी के साथ बच्चों क लिए भी वैक्सीन तैयार करने में तेजी से कार्य कर रहा है। सौ करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज का ऐतिहासिक मुकाम बड़ी उपलब्धि होगी। बच्चों की वैक्सीन संबंधी सवाल पर सूत्रों से पता चला है कि इस संबंधी अभी और रिसर्च की जाएगी। मामला बच्चों से जुड़ा है इसलिए कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सारे तथ्यों की पड़ताल के बाद ही अंतिम फैसला होगा।

Read More:Horses at Indian Weddings: शादियों में घोड़ों के इस्तेमाल को पेटा ने बताया ‘अपमानजनक और क्रूर’, लोगों ने कहा पेटा को भारत विरोधी

Contact us  : Twitter Facebook