India News (इंडिया न्यूज), Sahanpur Wedding: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सुहागरात के दिन की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसे जिसने भी सुना हैरान रह गया। आपको बता दें कि सहारनपुर के एक युवक की शादी लुधियाना की लड़की से हुई थी। शादी के बाद जैसे ही दुल्हन दूल्हे के घर पहुंची और सुहागरात के दिन मुंह दिखाई में लड़के से ऐसी मांग रखी कि लड़का हैरान रह गया।
लड़की की अजीब मांग
लड़की ने मुंह दिखाई में लड़के से बीयर मांगी। जब लड़के ने कहा कि बीयर नहीं है, खत्म हो गई है और वह बीयर लाने जाने लगा तो दुल्हन ने कहा कि बीयर के साथ गांजा भी ले आओ, उसने बकरे का मीट भी मांग लिया। यह सब सुनकर दूल्हा हैरान रह गया। दूल्हे ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई फिर क्या था घर में कोहराम मच गया। घर में विवाद के बाद मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने जब मामला सुना तो वह भी हैरान रह गए।
ड्रेसिंग रूम में हुआ अपमान, तो ले लिया संन्यास! अश्विन के पिता ने किया सनसनीखेज खुलासा
थाने पहुंचा मामला, भिड़े दोनों पक्ष
पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। मामला पुराने शहर की एक कॉलोनी का है। थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। जबकि दुल्हन पक्ष का कहना था कि अगर लड़की ने अपने पति से कोई मांग की है तो यह उनका आपसी मामला है। इसमें परिवार वालों को दखल नहीं देना चाहिए। दूल्हे ने कहा कि वह ऐसी लड़की के साथ नहीं रहना चाहता जो बीयर पीती हो, गांजा पीती हो और मांस खाती हो।
श्मशान में मचा संग्राम, नेता की मौत पर BJP ने शव को घेरा.. कह डाली ये बात
दूल्हे ने दुल्हन पर थर्ड जेंडर होने का भी आरोप लगाया
मामला थाने पहुंचने पर दूल्हे ने दुल्हन पर यह भी आरोप लगाया कि वह लड़की नहीं है। लड़के पक्ष ने दुल्हन पर थर्ड जेंडर होने का भी आरोप लगाया है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि दोनों पक्षों में से किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से घर लौट गए और कहा कि रिश्तेदारों को बुलाकर मामले को सुलझा लिया जाएगा।