India News (इंडिया न्यूज़), Surrogacy: हाल ही में केंद्र सरकार ने सरोगेसी (रेगुलेशन) रूल्स 2022 में बदलाव किया है। अब सरोगेसी के जरिए बच्चे की इच्छा रखने वाले पैरेंट्स के लिए सराकर राहत दी है। सरोगेसी के जरिए बच्चे की चाह रखने वाले दम्पत्ती के लिए अब दोनों में से किसी एक के गेमेट यानी शुक्राणु या अंडाणु की जरूरत होगी। आइये जानते हैं कि कानून में बदलाव और शर्तें क्या हैं? इसी के साथ जानेंगे उन सेलेब्स के बारे में जो सरोगेट पैरेंट हैं।
सरोगेसी (रेगुलेशन) रूल्स 2022 के बदलाव और शर्तें:
- पहले सरोगेसी के जरिए बच्चे की चाह रखने वालो के लिए नियम था एग सेल्स या स्पर्म पति-पत्नी दोनों का होना अनिवार्य था पर अब इसमें बदलाव करके इस नियम को बदल दिया है।
- अगर कोई जोड़ा सरोगेट बच्चे की चाह रखता है तो पति-पत्नी में से किसी एक के मेडिकली अनफिट होना जरूरी है। और इस बात की पुष्टि डिस्ट्रिक्ट मेडिकल बोर्ड करेगा।
- विधवा या तलाकशुदा महिला अब सरोगेसे के जरिए मां बन सकती है। इसके लिए वह डोनर स्पर्म का प्रयोग कर सकती है। लेकिन इसमें अविवाहित महिलाओं को शामिल नहीं किया गया है।
- ये भी पढ़े- Road Accident: यूपी में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी; 15 की मौत
वे सेलिब्रिटी जो है सरोगेट पैरेंट
शाह रुख खान- बॉलीवुड के किंग खान और उनकी पत्नी गौरी खान के तीन बच्चे हैं। इनमें से सबसे छोटा बेटा सरोगेट चाइल्ड है जिनका नाम अब्राहम है। शाह रुख ने बॉलीवुड में सबसे पहले सरोगेसी का सहारा लिया था।
प्रियंका चोपड़ा- बॉलिवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और इनके पति निक जोनास सरोगेट पैरेंट हैं। इनकी एक बेटी है जिसका नाम मालती मैरी जोनास है।
प्रीति जिंटा – प्रीति जिंटा भी सरोगेट मदर हैं। उनके दो जुड़वा बच्चे हैं जिनका नाम जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ है।
करण जौहर- फिल्म मेकर करण जौहर भी सरोगेसी के जरिए से दो जुड़वां बच्चों के पिता हैं। बच्चों में एक बेटा और एक बेटी हैं जिनके नाम उन्होंने यश और रूही रखा है।
एकता कपूर-फेमस टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर भी सरोगेसी के जरिए मदर बनी हैं।
आमिर खान और इनकी एक्स पत्नी किरण राव- इस जोड़े ने भी बच्चे को जन्म देने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया था। इनके बेटे का नाम आजाद है।
शिल्पा शेट्टी – शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बेटी समीषा भी सरोगेसी से जन्मी हैं।
सनी लियोनी – सनी लियोनी तीन बच्चों की मां हैं। उन्होंने एक बच्चे को गोंद लिया है जबकि दो बच्चे सरोगेट हैं। इनका नाम बेटों अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर हैं।
तुषार कपूर- बॉलिवुड के एक्टर तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिये पिता बने हैं।
कृष्णा अभिषेक- कृष्णा और कश्मीरा शाह भी सेरोगेसी की मदद से जुड़वां बच्चे को जन्म दिया है।
ये भी पढ़े-UP Police Constable Exam 2024: यूपी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द, जानिए कब होगा दोबारा एग्जाम