India News (इंडिया न्यूज), Flight Bomb Threat: पिछले महीन के आखिरी हफ्ते में तमिलनाडु के चेन्नई जा रही एक निजी एयरलाइन को रविवार को बम की धमकी दी गई। जांच के बाद यह अफवाह साबित हुई। एयरपोर्ट के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कोच्चि से करीब 85 यात्रियों को लेकर आ रही फ्लाइट में यहां उतरने पर गहन जांच की गई। उन्होंने बताया कि कोई विस्फोटक नहीं मिला। यह झूठी कॉल फोन पर की गई थी। आखिर क्या है पूरी सच्चाई? आइए जानते हैं।

Viral हुआ वीडियो

अब इस घटना से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अफवाह के बाद दो पैसेंजर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। यह टकराव डेविस नामक एक मलयाली और एक अमेरिकी नागरिक के बीच हुआ था। दोनों अगल-बगल की सीटों पर बैठे थे। यात्रा के दौरान शुरू हुई बहस झगड़े में बदल गई। इस पर विमान चालक दल ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद दोनों ने बम होने और विमान को उड़ाने की धमकी के बारे मने बताया।

 

इसके साथ ही पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष

को सूचित किया, अलर्ट जारी किया और विमान को चेन्नई में उतारा। बम निरोधक दस्ते और त्वरित प्रतिक्रिया दल ने तीन घंटे तक विमान की तलाशी ली, लेकिन कोई बम नहीं मिला। दोनों को चेन्नई पुलिस को सौंप दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जब उन्होंने बम ले जाने की धमकी दी तो दोनों सहित अन्य यात्री घबरा गए। साथी यात्रियों ने विमान में दोनों के बीच लड़ाई का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

इससे पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें

इससे पहले, कुछ दिन पहले गोवा से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की अफवाह फैली थी। इसके बाद विमान की सुरक्षा जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसे लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। हालांकि, सुरक्षा जांच के बाद करीब एक घंटे बाद इमरजेंसी वापस ले ली गई।

अयोध्या की हार का बदला आज हुआ पूरा! जानें कौन हैं ‘चंद्रभानु’ पासवान, जिन्होंने सपा के गढ़ में लहराया भगवा

पिछले साल अक्टूबर और नवंबर में कई फ्लाइट में बम की फर्जी धमकियां मिली थीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। साथ ही एयरलाइंस को नुकसान भी हुआ था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में एविएशन कंपनियों को 666 फर्जी बम की धमकियां मिलीं। जबकि इस साल 14 नवंबर तक ऐसी 999 धमकियां मिल चुकी हैं।

हर साल 20 लाख लोगों की मौत की वजह बन रहा है आपके खाने में मिलने वाला ये आयल, सावधान! कही आपके किचन में भी तो नहीं है इसका बसेरा?