India News (इंडिया न्यूज), Nuclear Bomb Cost: अगर आपसे पूछा जाए कि वर्तमान समय में दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार कौन सा है तो बिना किसी संदेह के आप परमाणु बम का नाम लेंगे। ये खतरनाक है, और यही वजह है कि अब तक दुनिया के सिर्फ 9 देश ही परमाणु बम बनाने में कामयाब रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक परमाणु बम बनाने में कितना खर्च आता है? चलिए आज आपको बताते हैं।
परमाणु बम बनाने में कितना खर्चा?
परमाणु बम बनाने में कितना खर्च आता है, यह कई बातों पर निर्भर करता है। इसमें परमाणु बम का आकार, उसकी विस्फोटक क्षमता जैसी का जरूरी बाते शामिल होती हैं। इसके अलावा परमाणु बमों के बारे में सारी जानकारी सरकार द्वारा नहीं दी जाती है। लेकिन 1998 में प्रकाशित एक ऑडिट में बताया गया था कि 1940 से 1998 तक अमेरिका ने परमाणु बम बनाने में 5 ट्रिलियन डॉलर खर्च किए थे।
एक परमाणु की कीमत
एक परमाणु वारहेड की कीमत 18 मिलियन से 53 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक होती है। अमेरिका के B61-12 परमाणु बम को अपग्रेड करने में 9.5 बिलियन डॉलर यानी 814,729,500,000 रुपये लगे थे।
PM Modi Speech : पीएम मोदी ने जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन किया | Indian Railway | Narendra Modi