India News (इंडिया न्यूज), High Net worth individual Country: आखिर किस देश में दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति? दुनिया में करोड़पतियों की बात हो और भारतीयों का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। दरअसल, दुनियाभर के करोड़पतियों की सूची में कई भारतीय शामिल हैं। इतना ही नहीं, इस मामले में भारत बड़े-बड़े देशों को टक्कर देता है। भारत में करोड़पतियों की संख्या में उछाल चौंकाने वाला है। दरअसल, 2023 में यह संख्या 80,686 थी। अब 2028 में यह संख्या बढ़कर 93,753 हो जाएगी। क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा करोड़पति हैं?
करोड़पतियों वाला देश अमेरिका
दुनिया में सबसे ज्यादा करोड़पतियों वाला देश अमेरिका है। यहां 2024 में 9,05,413 करोड़पति थे। इसके बाद चीन का नंबर आता है। यहां पिछले साल 4,71,643 करोड़पति थे। तीसरे नंबर पर जापान है, जहां 1,22,119 करोड़पति थे।दुनिया भर में दस लाख डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाले नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNWI) के मामले में भारत चौथे स्थान पर है। नाइटफ्रैंक की ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2025’ के अनुसार, भारत में करोड़पतियों की संख्या 2024 में 6 प्रतिशत बढ़कर 85,698 हो गई है।
भारत में 191 अरबपति
वेल्थ रिपोर्ट में कहा गया है कि एक करोड़ से अधिक नेटवर्थ वाले व्यक्तियों की संख्या में एक साल में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इनकी संख्या 23,41,378 पर पहुंच गई है। इतना ही नहीं, देश में अरबपतियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अब भारत में 191 अरबपति हैं। 2019 में भारत में सिर्फ सात अरबपति थे। यानी पिछले पांच साल में देश में 184 अरबपति बढ़े हैं।
भारत के इतिहास मे अब तक कितनी महिलाओं ने संभाला मुख्यमंत्री का पद? कई नाम आपको कर सकते हैं हैरान