India News(इंडिया न्यूज), Husband Wife Honeymoon Viral News: उत्तर प्रदेश केमहराजगंज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के 10 दिन बाद ही रिश्ते में इस कदर खटास आ गई कि नई नवेली दुल्हन हनीमून ट्रिप छोड़कर गोवा से फ्लाइट से लौट आई और अपने डॉक्टर पति समेत ससुराल पक्ष के सात अन्य आरोपियों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में केस दर्ज करा दिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

12 फरवरी को हुई थी शादी

महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली दुल्हन की शादी 12 फरवरी को निचलौल क्षेत्र के चमनगंज पुल के पास रहने वाले डॉक्टर रत्नेश गुप्ता से पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। दुल्हन के परिवार वालों ने शादी के लिए सामान भी मुहैया कराया था। आरोप है कि जब दुल्हन अपने पति के घर पहुंची तो उसे प्रताड़ित किया गया। उसके माता-पिता ससुराल गए और किसी तरह उसे समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद 19 फरवरी को वह अपने पति के साथ हनीमून ट्रिप पर गोवा चली गई।

हनीमून ट्रिप पर होटल में पति ने पत्नी को पीटा

शादी के महज 10 दिन बाद हनीमून ट्रिप हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गई। दुल्हन द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 19 फरवरी को उसके पति ने गोवा के एक होटल में उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह वह भागकर होटल मैनेजर के पास पहुंची, जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद उसके पति ने उसका मोबाइल आईडी प्रूफ भी छीन लिया। इसके बाद 22 फरवरी को वह फ्लाइट से वापस महराजगंज आ गई। वहीं सदर कोतवाली पुलिस में पीड़ित नवविवाहिता ने अपने डॉक्टर पति समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि सदर कोतवाली में एक नवविवाहिता ने तहरीर देकर मारपीट और दहेज उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अमेरिका छोड़िए…पैसे लेकर अपने वतन की नागरिकता बेच डालते हैं ये 5 देश, जानें कितने करोड़ में बदल जाता है पता?

सावधान! हिमाचल में 3 दिनों तक भारी बर्फबारी और बारिश, जारी हुआ अलर्ट