India News (इंडिया न्यूज), Cute Baby Viral Video: सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़ा वीडियो लोगों के मन को काफी तेजी से भा जाता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें छोटी सी बच्ची अपनी मां का लिपस्टिक खराब कर देती है। दरअसल, वो अपने होटों पर लिपस्टिक लगाने की कोशिश में उसे बर्बाद कर देती है। जिससे उनकी मां काफी जोर से डांटती है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, मां बच्ची से कहती है कि वो अब उससे बात नहीं करेगी। जिसके बाद बच्ची रोने वाला चेहरा बनाती है। उसे लगता है कि अगर वो ऐसा करेगी तो उसकी मां पिघल जाएगी।
बच्ची के रोने के बाद भी नहीं पिघला मां का दिल
अपनी मां के डांटने पर बच्ची रोने लगती है। लेकिन, मां उसे सबक सिखाने का मन बना चुकी थी। ऐसे में वो अपनी मां को सॉरी बोलकर मनाने की कोशिश करती है और आखिर में एक प्यारा सा किस देती है और दोबारा ऐसा न करने का वादा करती है। बच्ची को रोता देख हर कोई इमोशनल हो रहा है और हो भी क्यों न, बच्ची है ही इतनी क्यूट। कई यूजर्स को मासूम की शरारतों से प्यार हो गया तो कई लोगों का दिल उसकी शरारतों पर आ गया।
Boycott Turkey: पाकिस्तान और तुर्किए का झंडा एक जैसा क्यों? आपको चौंकाकर रख देगी वजह
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को @parishaykhn नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा, 1.7 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। तो वहीं, 35.2 हजार कमेंट भी आए हैं। लोग वीडियो पर कमेंट कर बच्ची पर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कितनी प्यारी गुड़िया है, कहीं इसे किसी की बुरी नजर न लग जाए। इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, कितनी मासूमियत है इसकी आंखों में। एक अन्य यूजर ने लिखा, कितनी प्यारी बच्ची है, प्लीज इसे मत रुलाइए।