India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Crime: आज-कल दुनिया में रेप लगातर बढ़ते ही जा रहा है और हाल ही में कोलकाता में भी गैंगरेप और मर्डर का केस देखने को मिल रहा है। ऐसे में दिल्ली के चाणक्यपुरी से भी एक ऐसा मामला सामने आया है। ये घटना चाणक्यपुरी स्थित बुद्ध जयंती पार्क का है जहां एक लड़की के साथ दो लड़को ने गैंगरेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लड़की के दोस्त ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है।
कैसे दिया घटना को अंजाम
जानकारी के मुताबिक, लड़की अपने परिवार के साथ बाहरी दिल्ली इलाके में रहती है। मंगलवार को लड़की अपनी एक सहेली के साथ बुद्धा गार्डन में घूमने आई थी। यहां वह अपनी सहेलियों के साथ बैठी थी। इसी दौरान लड़के का एक दोस्त भी आ गया। लड़की का आरोप है कि दोनों लड़कों ने उसे धमकाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों उसे वहीं छोड़कर भाग गए। पीड़िता किसी तरह यहां से करोल बाग थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। लड़की ने उन्हें बताया कि यह घटना बुद्धा गार्डन में हुई है। करोल बाग पुलिस लड़की को चाणक्यपुरी थाने ले गई और घटना की जानकारी दी।