India News (इंडिया न्यूज), Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर का मौसम इस समय मौसम विज्ञानियों के लिए एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है। मई-जून के महीने में जब भीषण गर्मी पड़नी चाहिए, राजधानी दिल्ली और उसके आसपास का मौसम अलग ही तेवर दिखा रहा है। मौसम में गर्मी पड़ते ही अचानक आंधी-बारिश सूरज के इरादों पर पानी फेर देती है। इस बार के मौसम पर नजर डालें तो पिछले एक महीने से यही स्थिति है, जब गर्मी पड़नी चाहिए, तब आंधी-तूफान आ रहे हैं। कई बार तूफानी हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाती है।
मौसम विज्ञानियों के लिए भी चिंता
राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों ने लंबे समय बाद ऐसा मौसम देखा है। बीच-बीच में यहां चलने वाली तूफानी हवाएं इतनी तेज हो रही हैं कि कोई भी डर सकता है। यह बदला हुआ मौसम आम लोगों के साथ-साथ मौसम विज्ञानियों के लिए भी चिंता का सबब बन गया है। कुछ लोग इसे ग्लोबल वार्मिंग से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे भविष्य में आने वाली आपदा का संकेत मान रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मौसम में आए इस बदलाव की वजह क्या है?
आने वाली है भयंकर तबाही?
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन दिनों दिल्ली के ऊपर एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिसकी वजह से यहां बार-बार बारिश हो रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाएं भी मौसम में अस्थिरता पैदा कर रही हैं, जिसकी वजह से बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पंजाब और जम्मू-कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, यहां चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा के पास भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर है। पश्चिमी राजस्थान में भी यही हाल है। यही वजह है कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और बार-बार बारिश भी हो रही है।
22 साल बाद फिर वापस लौट रहा ‘खलनायक’! सुभाष घई ने सुनाई बड़ी खुशखबरी, फिल्म की स्क्रिप्ट भी हुई तैयार