India News (इंडिया न्यूज़), Tiger Shroff-Disha Patani Spotted Together, दिल्ली: सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की खबरें उठाने के बाद टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को एक साथ सपोर्ट किया गया है। हाल ही में दोनों को मुंबई से दिल्ली साथ में सफर करते हुए देखा गया। बता दें कि टाइगर और दिशा एक ही इवेंट अटेंड करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। जिसमें वह साथ बैठे हुए नजर आए, वही इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एक दूसरे से बातें करते हुए दिख रहे हैं।
दिशा टाइगर के अलावा भी इवेंट में परिवार था मौजूद
इसके साथ ही बता दे कि दिल्ली के इवेंट में टाइगर और दिशा के अलावा उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ और मां आयशा श्रॉफ भी नजर आई। इसके अलावा उनके साथ डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिंगजिंग डेन्जोंगपा को भी देखा गया। वहीं इससे पहले एक फ्लाइट का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके अंदर दिशा, रिंगजिंग और टाइगर को देखा गया।
दिशा और टाइगर साथ आए नजर
इसके साथ ही बता दें की जो वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया, उसमें दिशा सामने की तरफ बैठी है और उनके सामने टाइगर के साथ रिंगजिंग बैठे हुए हैं। जिसमें टाइगर की बस एक झलक को ही देखा जा सकता है। वही इस फ्लाइट से वह दोनों दिल्ली से वापस मुंबई के लिए रवाना हुए थे। इसके अलावा भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों को होटल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता हैं। जिसमें दिशा फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए भी देखी जा सकती है।
पहले कई बार हुए थे स्पॉट
इसके अलावा आपको पता ही होगा कि कई बार दिशा और टाइगर को एक साथ सपोर्ट भी किया गया था। जिस वजह से उनके रिलेशनशिप में होने की अफवाएं उठाना शुरु हुई थी। दोनों को एक साथ कई जगह पर सपोर्ट किया जाता है। इसके अलावा वह विकेंड पर रेस्टोरेंट में भी जाते हुए नजर आते थे।
करण के शो में ब्रेकअप को किया था टाइगर ने कंफर्म
इसके अलावा बता दे कि कॉफी विद करण के शो में जब टाइगर श्रॉफ पहुंचे गया था कि वह अभी सिंगल है या कमेंटेड इस सवाल पर उन्होंने कहा था कि पहले वह रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब वह सिंगल है। जिसे सुनने के बाद फैंस को इस बात की कन्फर्मेशन मिल गई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका हैं।
ये भी पढ़े: तृप्ति डिमरी और कर्णेश शर्मा का हुआ ब्रेकअप? सोशल मीडिया से डिलीट की सारी तस्वीरें और किया अनफॉलो