- नागौर में ईद मनाने को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया
नागौर में ईद मनाने को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही समुदाय के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया है।
इंडिया न्यूज, राजस्थान। राजस्थान के जोधपुर में ईद के दिन हुई हिंसा का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि अब प्रदेश के नागौर से दो गुटों में झड़प का मामला सामने आ गया है। नागौर में ईद मनाने को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही समुदाय के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया है।
जानकारी अनुसार राजस्थान के नागौर में ईद मनाने के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के बीद विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों तरफ से पत्थराव शुरू हो गया।
यह घटना नागौर शहर के किदवई कालोनी की है। घटना की सूचना पर नागौर शहर के कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया।
आपको बता दें दोनों ही पक्ष मुस्लिम समुदाय से हैं। नागौर की ये घटना ऐसे समय में हुई है जब जोधपुर में भी ईद को लेकर हिंसा भड़क उठी थी। जोधपुर में झंडे और लाउडस्पीकर को लेकर भड़की हिंसा में कई लोग घायल हो गए हैं।
जोधपुर की घटना के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जन्मदिन पर आयोजित सभी कार्यक्रम स्थगित करने का ऐलान किया और गृह मंत्री, जोधपुर के प्रभारी मंत्री के साथ शीर्ष अधिकारियों को भी तत्काल जोधपुर जाने के निर्देश दिए। गहलोत ने जोधपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़ें : दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प, शांति की अपील