India News (इंडिया न्यूज),Eid al-Adha 2025: ईद-उल-अज़हा आने में कुछ ही समय बाकी है। वहीँ ऐसे में अगर कुर्बानी न हो तो मुसलमान ये खबर सुनकर ही खौल उठते हैं। वहीँ एक मुस्लिम देश में कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इस्लामिक देश मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने अपने देश के लोगों से इस साल ईद-उल-अज़हा के मौके पर कुर्बानी की रस्म न करने करने की अपील की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, मोरक्को में ईद के मौके पर दूसरे जानवरों के साथ भेड़ की भी कुर्बानी दी जाती है। वहीँ इस बार भेड़ों की कुर्बानी पर पाबंदी लगा दी गई है।

जंग से पहले ही तबाह हो गया पाक! जर्मनी से लेकर फ्रांस तक पाकिस्तान एयर स्पेस का इस्तेमाल नहीं करेंगे ये देश, PM Modi का पावर देख सदमे में आए शहबाज शरीफ

कुर्बानी पर लगी पाबंदी

वहीँ इस दौरान राजा मोहम्मद ने कहा है कि देश में भेड़ों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है, इसलिए इस साल भेड़ों की कुर्बानी न दी जाए। उन्होंने कहा कि मोरक्को पिछले सात सालों से सूखे का सामना कर रहा है जिसकी वजह से भेड़ों की आबादी में कमी आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, ईद-उल-अजहा का त्यौहार पैगम्बर इब्राहिम के बेटे की याद में जून में मनाया जाता है।

इस वजह से मनाई जारी है ईद

ऐसा माना जाता है कि पैगम्बर इब्राहिम ने अल्लाह के आदेश पर अपने बेटे की कुर्बानी दी थी। तभी से ईद-उल-अजहा का त्यौहार मनाया जाने लगा। ईद-उल-अजहा के दिन मुसलमान भेड़ या अन्य जानवरों की कुर्बानी देते हैं और फिर उसका मांस परिवार के सदस्यों में बांटा जाता है। इसका कुछ हिस्सा गरीबों को भी दान कर दिया जाता है।

UP Weather Today: आसमान में छाएंगे काले बादल, नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक तेज बारिश का अलर्ट, जानिए किन जिलों का बिगड़ेगा हाल