India News (इंडिया न्यूज़ ), Dulhania 3, दिल्ली: अपनी दमदार एक्टिंग से वरुण धवन बॉलीवुड के अंदर खास पहचान बन चुके हैं। अपने करियर में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की जिम में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ भी शामिल है। यह कॉमेडी रोमांटिक फिल्म थी। जिसे वरुण धवन को काफी पापुलैरिटी मिली। वहीं अब एक बार फिर से एक्टर दुल्हन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में नजर आने वाले हैं।
दुल्हनिया 3 की शूटिंग कब होगी शुरू
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि वरुण धवन जल्द ही दुल्हनिया तीन से बॉलीवुड में दोबारा नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2024 से शूट होना शुरू होगी। वही बता दे कि यह फिल्म वरुण, शशांक और करण जौहर के बीच में बनाई जा रही है। फिल्म 2024 के अंत में फ्लोर पर उतारी जाएगी।
इन सितारों से गहरा नाता
इसके साथ ही बताया जा रहा है कि वरुण और आलिया का फिल्म से काफी गहरा नाता है। जिसमें सूत्रों से पता चला है कि वरुण धवन और आलिया भट्ट को इस फिल्म में एक साथ देखा जा सकता है। अभी के हाल बताएं तो वरुण के पिता डेविड धवन की रमेश तौरानी द्वारा निर्मित अपकमिंग फिल्म की शूटिंग को पूरा करने के बाद दुल्हनिया 3 की शूटिंग शुरू करेंगे।
क्या है वरुण धवन का वर्क फ्रंट
वरुण के काम की बात करें तो आखरी बार उन्हें नितेश तिवारी की रोमांटिक ड्रामा बावल में जान्हवी कपूर के साथ देखा गया था। वही जल्द ही उनकी एक वेब सीरीज भी आने वाली है। जिसके बाद भी उनकी कई फिल्में लाइनअप है।
ये भी पढ़े:
- Priyanka Chopra: मधु चोपड़ा ने प्रियंका और निक के लिए बांधे तारीफों के पुल, बेटी को बताया खुद से बेहतर मां
- Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान कैबिनेट का विस्तार आज, 3 सांसद-विधायक हो सकते हैं शामिल
- Tips For Working Couple: पति-पत्नी दोनों हैं वर्किंग, जानें शादी के बाद खुश रहने के टिप्स