India News (इंडिया न्यूज), Indian Wedding Viral Video : इंटरनेट पर आपको भारतीय शादियों के कई ऐसे वीडियो मिल जाएंगे, जिन्हें देखने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। अब इसी कड़ी में शादी में होने वाली वरमाला की एक रस्म का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां वरमाला के दौरान दूल्हे के दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने जोड़े को अपने कंधों पर बैठा रखा था, लेकिन फिर वही हुआ जिसका डर था। वरमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन के साथ हादसा हो गया।
वरमाला के दौरान टला बड़ा हादसा
वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन दोनों को उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने कंधों पर बैठा रखा था। लेकिन फिर उनके साथ हादसा हो गया। दरअसल, दूल्हा-दुल्हन की वरमाला का समय था, ऐसे में दूल्हे के दोस्तों ने दूल्हे को अपने कंधों पर उठा लिया। ऐसे में दुल्हन के परिवार के सदस्य भी कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने भी दुल्हन को अपने कंधों पर उठा लिया। फिर क्या था, फिर एक खेल हुआ और सब कुछ गड़बड़ हो गया। यह हादसा मौज-मस्ती और मजाक की अधिकता के कारण हुआ।
वीडियो में दिख रहा है कि कपल के दोस्त जोर-जोर से हूटिंग कर रहे थे, तभी दूल्हा-दुल्हन का संतुलन बिगड़ गया और दोनों धड़ाम से नीचे गिर पड़े। वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दुल्हन कितनी बुरी तरह मुंह के बल गिरी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं
इस वीडियो को laxmi.ghosh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा…ये कैसे लोग हैं जो इज्जत नहीं करते। दूसरे यूजर ने लिखा…इन दोस्तों ने हर जगह तबाही मचा रखी है। वहीं एक और यूजर ने लिखा…बेचारी दुल्हन, क्या कर सकती है।
महज चंद व्यूज के लिए वायरल गर्ल मोनालिसा ने पार की सारी हदें, Video देख शर्म से झुक जाएगा सिर