India News (इंडिया न्यूज), Earth Viral Video: धरती पर प्रकृति के कई अद्भुत रूप देखने को मिलते हैं। कई बार प्रकृति का ऐसा रूप देखने को मिलता है, जो बेहद हैरान कर देने वाला होता है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो देखकर किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, क्योंकि वीडियो में ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस वीडियो में पृथ्वी को घूमते हुए देखा जा सकता है।
क्या आपने कभी पृथ्वी को घूमते हुए और घूमती हुई पृथ्वी पर दिन-रात होते हुए देखा है? पृथ्वी अपनी धुरी पर सूर्य का चक्कर लगाती है। धुरी पर पृथ्वी का एक चक्कर पूरा होने पर दिन और रात होता है, जबकि सूर्य का एक चक्कर पूरा होने पर एक वर्ष पूरा होता है। लेकिन पृथ्वी पर मौजूद हर व्यक्ति को सब कुछ स्थिर दिखाई देता है।
‘धरती से दिखी घूमती हुई पृथ्वी’
इंसानों को पृथ्वी कभी घूमती हुई नहीं दिखती। सिर्फ दिन और रात का ही पता चलता है। अब तकनीक के युग में कुछ भी असंभव नहीं है। कई खगोलशास्त्रियों ने इस तकनीक का इस्तेमाल करके पृथ्वी के टाइम-लैप्स वीडियो के जरिए ऐसे वीडियो निकाले हैं, जिसमें आप पृथ्वी को घूमते हुए देख सकते हैं। साथ ही दिन और रात भी देखे जा सकते हैं।
वायरल हो रहा है वीडियो
अब इन दिनों एक ऐसा शानदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा। इस वीडियो को भारतीय खगोलशास्त्री दोर्जे अंगचुक ने रिकॉर्ड किया है। उन्होंने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि गति में एक दिन – पृथ्वी के घूमने को कैप्चर करना।
उन्होंने लिखा है कि तारे स्थिर रहते हैं, लेकिन पृथ्वी कभी घूमना बंद नहीं करती। मेरा लक्ष्य पूरे 24 घंटे के टाइम-लैप्स को कैप्चर करना था। इसमें दिन से रात और फिर वापस दिन में होने वाले बदलाव को दिखाया गया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।
योगी सरकार द्वारा उठाये गये अहम कदमों का राज्यपाल ने किया जिक्र, पढ़िए अभिभाषण की पूरी डिटेल
Champions Trophy 2025: कल से मिनी वर्ल्ड कप का आगाज, आसानी से कहां और कैसे देखें Live Streaming?