India News (इंडिया न्यूज), Fish Can Kill Crocodile: करीब एक धरती को घेरे विशाल समुद्र में कई तरह की मछलियां पाई जाती हैं। इन सभी की अपनी-अपनी खासियत होती है। समुद्र में कई अजीबोगरीब जानवर भी रहते हैं। जिनमें से कुछ बेहद खतरनाक और जानलेवा होते हैं। इसी सिलसिले में आइए हम आपको एक ऐसी मछली के बारे में बताते हैं, जो बिजली के झटके से मगरमच्छ को भी मार देती है। आपने अब तक पानी में मगरमच्छों को शिकार करते देखा होगा, लेकिन एक ऐसी मछली भी है, जो इतना तेज झटका देती है कि मगरमच्छ की भी मौत हो जाती है।
860 वोल्ट का बिजली का देती है झटका
समुद्र में एक ऐसी मछली पाई जाती है, जो खतरा महसूस होने पर 860 वोल्ट का बिजली का झटका देती है। यह मछली बिजली का झटका देकर अपने शिकार का शिकार करती है और मार भी देती है. इस मछली का नाम ईल है. यह आमतौर पर समुद्र या नदियों में पाई जाती है।अगर आप समुद्र में हैं और आपको कहीं ईल दिख जाए, तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप तुरंत उससे दूरी बना लें।
मगरमच्छ की भी ले लेती है जान
ईल पानी में 860 वोल्ट का करंट का झटका देती है, जिससे मगरमच्छ कांपने लगता है और तुरंत मर जाता है। ईल मछली अपने शरीर में बिजली पैदा करने की अनोखी क्षमता के लिए जानी जाती है। यह मछली किसी व्यक्ति को झटका देकर बेहोश कर सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ईल के शरीर में कुछ खास तरह की कोशिकाएं होती हैं, जिनके ज़रिए यह बिजली पैदा करती है। इन कोशिकाओं को इलेक्ट्रोसाइट्स कहते हैं।