India News (इंडिया न्यूज़), Hum Toh Deewane Song Out, दिल्ली: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर यानी एलविश यादव का पहला म्यूजिक एल्बम रिलीज हो चुका है। इस म्यूजिक एल्बम में एलविश यादव उर्वशी रौतेला के साथ नजर आए हैं। वहीं ऐसे एल्बम को लव थीम पर रखा गया है। जिसका नाम ‘हम तो दीवाने’ हैं। लव सॉन्ग को काफी प्यारा बताया गया और लाखों लोगों ने इसे पसंद भी किया। ऐसे में एलविश का नया गाना तहलका मचा रहा है और कई रिकॉर्ड्स को तोड़ रहा है। फैंस ने यूट्यूबर और बॉलीवुड एक्ट्रेस की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया है।
पुराने अंदाज में दिखा नया प्यार
गाने की शुरुआत एक प्यार रोमांटिक ट्रैक के साथ होती है। जिसमें एलविश यादव की हरियाणवी स्टाइल को भी देखा जाता है। वहीं बाद में उर्वशी के प्यार से लुक को दिखाया जाता है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। एलविश और उर्वशी पहली नजर में प्यार करने लगते हैं। वही इस सॉन्ग में काफी गहराई से पहले प्यार को दिखाया गया है।
कुछ घंटो में मिले मिलियंस में व्यूज
गाने के बोलो को काफी खूबसूरती से तैयार किया गया है। जिससे एक स्पेशल फीलिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है। वही यूट्यूब पर गाने के आने के बाद लोगों ने इस पर भरपूर प्यार लुटाया और इस नंबर 1 ट्रेंडिंग सोंग्स में शामिल कर दिया। वहीं कुछ ही घंटे के अंदर गाने को 9.1 मिलियन व्यूज भी मिले और 1 मिलियन से ऊपर लाइर्स।
ये भी पढ़े:
- साउथ की यह फिल्म ओटीटी पर भी है अब अवेलेबल, जानें कोई-कोई से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते है फिल्म
- तिरंगे में लिपटा घर आया शहीद आशीष धौंचक का पार्थिव शव, हर आंख हुई नम