India News (इंडिया न्यूज), Saas Damad Video: अलीगढ़ सास-दामाद कांड के बाद से ही ऐसे रिश्तों की कहानियां लगातार सामने आ रहे हैं। बता दें कि एक के बाद एक कई ऐसे मामले खुल रहे हैं, जहां लड़की की मां, भाभी या लड़की पक्ष की भाभी ने दामाद को बहला-फुसला लिया या फिर उसके साथ भाग गई। इस समय शादियों का सीजन है। भारत में शादियों में खूब मौज-मस्ती की जाती है। खासकर ग्रामीण इलाकों में तो यह मौज-मस्ती अलग ही लेवल पर होती है। फिर चाहे वो जीजा-साली का मजाक हो या फिर जीजा-साली का।

भारतीय शादियों में कई रस्में ऐसी होती हैं, जिससे ऐसा लगता है कि जैसे इन रिश्तों की हदें पार हो गई हों। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला दूल्हे को जबरदस्ती किस करती नजर आ रही है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इसे अलीगढ़ मामले से जोड़ दिया।

रस्म के बीच में किया गंदा काम

वायरल हुए वीडियो में एक युवक शादी की रस्में निभाता नजर आ रहा था। युवक के बगल में एक अधेड़ उम्र की महिला बैठी हुई थी। महिला ने दूल्हे के कंधे पर हाथ रखा हुआ था। इस दौरान दूल्हा भी शर्मीला नजर आया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, घूंघट वाली महिला ने जबरदस्ती युवक के गाल पर किस कर लिया और वहां से भाग गई। यह देख गांव की सभी महिलाएं हंस पड़ीं। वहीं, वीडियो अपलोड करने वाले ने इसे अलीगढ़ मामले से जोड़ते हुए कहा कि एक और सास अपने दामाद के साथ भागने की तैयारी कर रही है।

ये हरी पत्तियां नहीं बल्कि इनका अर्क मात्र 10 मिनट में करेगा आपका हाई से भी हाई शुगर कंट्रोल, आज ही से लगा लें अपने घर ये प्लांट

रस्म के नाम फूहड़पना

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दी। लोगों ने कहा कि यह फतेहपुर में होने वाली कुछ शादियों की रस्म है। इसमें दूल्हे को छेड़ा जाता है। गांव की महिलाएं ऐसा करती हैं। वहीं, कई लोगों ने इसे लड़के के साथ गलत व्यवहार बताया। कई लोगों ने लिखा कि अगर ऐसा किसी लड़की के साथ किया जाता तो पुलिस केस दर्ज हो जाता, लेकिन वह लड़का है, इसलिए सभी मजे ले रहे हैं।